Deoria news, रुद्रपुर तहसील परिसर में कर्मचारी की हुई मौत एसडीएम ने किया शोक व्यक्त
रुद्रपुर तहसील परिसर में कर्मचारी की हुई मौत,
एसडीएम ने किया शोक व्यक्त।
देवरिया।
जनपद के रुद्रपुर तहसील परिसर में तैनात अर्दली पुरुषोत्तम यादव 58 वर्ष की अचानक गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वे तहसील परिसर स्थित अपने आवास में नल पर पानी लेने गए थे, तभी वे अचानक गिर पड़े। मौके पर मौजूद कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल सीएचसी रुद्रपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक पुरुषोत्तम यादव, कुशीनगर जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के गिदहा धनहा गांव के निवासी थे और लंबे समय से रुद्रपुर तहसील में अर्दली के पद पर कार्यरत थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही तहसील परिसर में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम रुद्रपुर सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी अस्पताल पहुंचे और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
एसडीएम रुद्रपुर ने उन्हें एक कर्मठ, ईमानदार और मिलनसार कर्मचारी बताते हुए कहा कि उनका निधन तहसील परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। तहसील प्रशासन ने, परिवार के लोगों की हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।



