Azamgarh news :पंजीकृत निर्माण श्रमिक अपना नवीनीकरण 15 अक्टूबर तक अवश्य कर ले अन्यथा निष्क्रिय सूची में डाल दिया जाएगा
पंजीकृत निर्माण श्रमिक अपना नवीनीकरण 15 अक्टूबर तक अवश्य कर ले अन्यथा निष्क्रिय सूची में डाल दिया जाएगा
आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
उप श्रमायुक्त आजमगढ़ श्री राजीव कुमार सिंह ने बताया है कि उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत 18 से 60 की आयु वर्ग के निर्माण श्रमिकों द्वारा जनसेवा केन्द्र अथवा ओपन पोर्टल के (upbocw.In) माध्यम से बोर्ड के अन्तर्गत पंजीयन की कार्यवाही की जाती है। जिससे उन्हे बोर्ड द्वारा शर्तानुसार संचालित विभिन्न योजनाओं में लाभ प्रदान किये जाने की कार्यवाही की जाती है।
पंजीकृत निर्माण श्रमिक द्वारा प्रत्येक वर्ष निर्माण कार्य से संलग्न होने की दशा में अद्यतन रूप से नवीनीकरण का कार्य भी कराया जाता है। जिससे की सम्बन्धित श्रमिक अद्यतन रूप से बोर्ड का सदस्य बना रहें और बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं का नियमित रूप से लाभ प्राप्त कर सकें। आजमगढ क्षेत्रान्तर्गत आजमगढ़/बलिया/मऊ में कुल पंजीकृत निर्माण श्रमिको की सख्या 737416 (सात लाख सैंतीस हजार चार सौ सोलह) है, जबकि नवीनीकृत निर्माण श्रमिकों की कुल संख्या-340846 (तीन लाख चालीस हजार आठ सौ छियालीस) है।
इस क्रम में सचिव बोर्ड के क्रम में नवीनीकरण हेतु निर्माण श्रमिकों को जागरूक हेतु निर्देश दिये गये है। उन्होने बताया है कि 15 अक्टूबर, 2025 के उपरान्त ऐसे सभी निर्माण श्रमिक, जिन्होने 04 वर्षों या उससे अधिक समय से नवीनीकरण नही कराया गया है, उन्हे 15 अक्टूबर 2025 के उपरान्त निष्क्रिय सूची में सम्मिलित कर दिया जाये। निष्क्रिय सूची के श्रमिको की गणना पंजीकृत निर्माण श्रमिको में नही की जायेगी।
उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत मण्डल (आजमगढ/बलिया/मऊ) के ऐसे पंजीकृत निर्माण श्रमिकों जिनके द्वारा अपना नवीनीकरण नही कराया गया है, को सूचित किया जाता है कि नजदीकी जनसेवा केन्द्र/ ओपन पोर्टल (upbocw.In) के माध्यम से दिनांक 15 अक्टूबर 2025 तक अपना नवीनीकरण व अंशदान जमा करा दें, अन्यथा की दशा में उनका पंजीयन बोर्ड द्वारा निष्क्रिय सूची में डाल दिया जायेगा। जिससें बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं में उनके द्वारा आवेदन हितलाभ प्राप्त करने की कार्यवाही सम्पादित नही की जा सकेगी।