मेगामॉडल वैशाली भाऊरज़ार ने रचा इतिहास, एक साथ तीन राष्ट्रीय सम्मान हासिल किए
फैशन से समाज सेवा तक,वैशाली भाऊरज़ार बनीं प्रेरणा की मिसाल
Mumbai :मेगामॉडल वैशाली भाऊरज़ार को हाल ही में महात्मा गांधी रतन अवॉर्ड 2025 मिस इंडिया विनर, बॉलीवुड लीजेंड फिल्म फेस्टिवल 2025 और मुंबई ग्लोबल की ओर से अखंड भारत गौरव सम्मान 2025 जैसे प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाज़ा गया है। एक के बाद एक लगातार तीन सम्मान साथ मिलना उनकी प्रतिभा, लोकप्रियता और समाज के प्रति योगदान का प्रमाण है। लगातार मिल रहे ये राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार इस बात को दर्शाते हैं कि वैशाली आज न केवल फैशन इंडस्ट्री की सशक्त आवाज़ हैं, बल्कि देश की प्रेरणास्रोत व्यक्तित्वों में से एक बन चुकी हैं।
मेगामॉडल वैशाली भाऊरज़ार ने ग्लैमर इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाते हुए एक बार फिर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। फैशन और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें बॉलीवुड आइकॉनिक अवॉर्ड 2025 से भी सम्मानित किया गया। यह अवॉर्ड उन्हें निर्माता, निर्देशक और अभिनेता डॉ. धीरज कुमार के हाथों बेस्ट सुपर मॉडल के रूप में प्रदान किया गया। यह उनके करियर का एक और सुनहरा अध्याय बना।
इससे पहले वैशाली भाऊरज़ार को ग्लैडरैग्स मेगामॉडल अचीवर, ब्यूटी आइकन जैसे प्रतिष्ठित टाइटल्स से भी सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने लीजेंड दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड 2025 भी प्राप्त किया है, जो उन्हें पद्मश्री उदित नारायण द्वारा प्रदान किया गया। यह तीसरा अवसर था जब उन्हें उदित नारायण के हाथों सम्मान मिला।
इससे पूर्व वैशाली को सुपर ह्यूमन एक्सीलेंस अवॉर्ड 2024 और अखंड भारत गौरव अवॉर्ड 2024 (मुंबई ग्लोबल) भी पद्मश्री उदित नारायण के कर-कमलों से प्राप्त हो चुके हैं। इन सम्मानों ने उनकी छवि को और अधिक प्रतिष्ठित बना दिया है।
वैशाली आज कई प्रतिष्ठित ब्रांड्स की ब्रांड एम्बेसडर हैं और उनकी लोकप्रियता राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर तक फैली हुई है। हाल ही में उन्हें नेहरू युवा केन्द्र, मुंबई द्वारा महाराष्ट्र युथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय सम्मान चिन्ह भी प्रदान किया गया, जो उनके युवाओं के बीच प्रभाव और सामाजिक योगदान को मान्यता देता है।
उन्हें मिस इंडिया विनर का खिताब भी प्राप्त है, जो उन्हें दीपा नारायण (पद्मश्री उदित नारायण की पत्नी) द्वारा प्रदान किया गया था। इस प्रतियोगिता की वह विजेता रही थीं।
वर्ष 2025 के वैलेंटाइन डे के अवसर पर उन्होंने एक सामाजिक पहल करते हुए यह दिन सुरक्षा हेल्थ एंड एजुकेशन वेलफेयर एसोसिएशन (NGO) की टीम और बच्चों के साथ मनाया। उन्होंने इस मौके पर बच्चों के साथ समय बिताकर समाज सेवा का संदेश दिया कि विशेष दिन केवल उत्सव के लिए नहीं, बल्कि सेवा के लिए भी होते हैं।
वैशाली को नारी शक्ति सम्मान भी प्राप्त है। वे कई शैक्षणिक, खेल और सांस्कृतिक आयोजनों में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित हो चुकी हैं, जहाँ उन्होंने फार्मेसी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए और राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में विजेताओं को सम्मानित किया।
उनका प्रदर्शन वर्तमान समय में उच्च दर्जे का बना हुआ है। उन्होंने कई राज्यस्तरीय और राष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिताओं में जीत हासिल की है और आज उनके नाम के साथ भरोसा, प्रतिभा और आकर्षण का मेल देखा जाता है।
कुछ समय पहले उन्होंने एक एनजीओ के साथ मिलकर बॉलीवुड महाआरोग्य कैम्प का आयोजन किया, जिसमें बॉलीवुड और मीडिया जगत के लोगों को नि:शुल्क चिकित्सीय सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। वैशाली ने कोरोना काल के दौरान कोविड सुरक्षा उत्पादों के विज्ञापन किए और साथ ही “डोंट ड्रिंक एंड ड्राइव” जैसे जन-जागरूकता अभियानों में भी अहम भूमिका निभाई।
वे बीएसएनएल सहित कई छोटे-बड़े विज्ञापन अभियानों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकी हैं। एक विशेष अवसर पर जब मुंबई में 38 डिग्री तापमान में आईपीएल क्रिकेट मैच आयोजित किया गया था, तब उन्होंने वहाँ पहुँचकर खिलाड़ियों का मनबल बढ़ाया और दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।
वैशाली का मॉडलिंग करियर जितना ग्लैमरस है, उतना ही प्रेरणादायक भी है। एक छोटे शहर से निकलकर उन्होंने महानगर में अपनी मेहनत, आत्मबल और लगन के बल पर मुकाम हासिल किया। प्रारंभ में वे एयर होस्टेस बनना चाहती थीं और उन्होंने किंगफिशर एयरलाइंस में एक्स कैबिन क्रू के रूप में कार्य भी किया। आज वे न केवल एक सफल मॉडल हैं, बल्कि एक सशक्त महिला और युवाओं की प्रेरणा बन चुकी हैं।
उनकी लगातार मिलती उपलब्धियाँ यह सिद्ध करती हैं कि वैशाली भाऊरज़ार ने फैशन और समाज सेवा दोनों क्षेत्रों में स्थायी और प्रभावशाली पहचान बनाई है। वे उन चुनिंदा नामों में शामिल हैं, जो सौंदर्य, संवेदना और सफलता – इन तीनों को संतुलित रूप से लेकर आगे बढ़ रही हैं।