आजमगढ़:11 साल की लड़की को बहला फुसलाकर लेगया अपने घर किया रेप,गंभीरपुर पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

आजमगढ़ में 11 साल की बच्ची को बहला फुसलाकर पड़ोसी लड़के ने घर लेजाकर किया रेप.परिजनों से मिली तहरीर के बाद पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. थाना प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह के मुताबिक,आरोपी पर 376, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया गया है,जल्द से जल्द केस का ट्रायल कराकर आरोपी को सजा दिलवाई जाएगी,

बिंद्रा बाजार/आजमगढ़:दुष्कर्म करने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर रजमो (पहिले पुर) निवासी  वादी ने दिनांक 14.12.2023 को थाना गम्भीरपुर पर लिखित तहरीर दिया कि  विपक्षी विजय पुत्र राम विलास साकिन रानीपुर रजमो (पहिलेपुर) थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा वादी  की पुत्री उम्र-11 वर्ष के साथ दुष्कर्म किया गया, जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु.अ.स. 407/2023 धारा 376 (3) भादवि व 4(2) पाक्सो एक्ट पंजीकृत कर विवेचना थानाध्यक्ष द्वारा सम्पादित की जा रही थी दिनांक 15.12.2023 को थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वाछिंत अभियुक्त विजय पुत्र राम विलास साकिन रानीपुर रजमो (पहिलेपुर) थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ को पटेल ढाबा के सामने आजमगढ़ वाराणसी मार्ग के पास समय करीब 12.00 बजे दिन मे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button