Deoria news, मंडल स्तर पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
मंडल स्तर पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
देवरिया।
स्थानीय विश्वनाथ त्रिपाठी शिक्षण संस्थान में मंडल स्तर का सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता संपन्न हुई विद्यालय के संचालक अरविंद त्रिपाठी ने बताया कि प्रतिवर्ष सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार के साथ सम्मान भी किया जाता है यह प्रतियोगिता स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय श्री विश्वनाथ त्रिपाठी जी के स्मृति में कराया जाता है जिसमें छात्र-छात्राओं को प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाता है जिससे आने वाले छात्र छात्राएं इससे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ सके, साथ ही छात्र-छात्राओं की प्रतिभा का विकास हो और जिले स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक सफलता अर्जित कर सके इसी दृष्टिकोण को रखकर यह आयोजन कराया जाता है।