Deoria news, सरयू आरती के साथ भव्य श्री राम कथा का हुआ शुभारंभ
सरयू आरती के साथ भव्य श्री राम कथा का हुआ शुभारंभ ।
देवरिया।
बरहज नगर में स्थित विश्वनाथ त्रिपाठी शिक्षण संस्थान से भब्य श्री राम कथा शोभा यात्रा सुबह निकल कर सरयू तट पर पहुँचा जिसमें हजारों लोगों ने भाग लिया यह यात्रा नगर के प्रमुख चौराहे से होते हुए आरती घाट पहुंची जहां पर मां सरयू की आरती की, भब्य आरती आचार्य जयप्रकाश शास्त्री के वैदिक मत्रों के बिच विद्यालय के संचालक अरविंद त्रिपाठी ने मां सरयू की आरती उतारी । पुनः शोभायात्रा विद्यालय परिसर में आकर समाप्त हुआ।
प्रत्येक वर्ष की भांति विश्वनाथ त्रिपाठी शिक्षण संस्थान से नगर के प्रमुख स्थान होते हुए श्री राम कथा महोत्सव के लिए शोभा यात्रा निकल गई जिसमें नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने हजारों की संख्या में भाग लिया । शोभा यात्रा के दौरान नगर में जगह-जगह लोगों ने इस शोभायात्रा का स्वागत किया शोभा यात्रा के दौरान विश्वनाथ त्रिपाठी शिक्षण संस्थान से लेकर सरयू तट तक जय श्री राम हर हर महादेव सरयू माता की जय आदि नारों से पूरा नगर गूंज उठा
शोभा यात्रा की अद्भुत छटा ने लोगों को अपने तरफ आकर्षित किया यात्रा के दौरान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता, विजय नेता ,रूपचंद सोनकर, प्रदीप जायसवाल, मुरारी अग्रवाल, दीपू तिवारी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अजीत जायसवाल, पंकज शर्मा, दिनेश कुमार त्रिपाठी, सुदर्शन यादव, धर्मेंद्र यादव, राजाश्रय यादव, अर्चना यादव, रामजी यादव, रानी यादव ,अवधेश यादव, आकृति त्रिपाठी ,रागिनी सिंह, शिखा पांडे, सलोनी चौरसिया, सलोनी सिंह, गौतमी शुक्ला, प्रियंका उपाध्याय, सरोज गोड़, रुक्मणी मद्धेशिया, रामगोपाल सोनकर प्रधानाचार्य ,शंभू नाथ सिंह, बल बिहारी तिवारी, सत्य प्रकाश तिवारी, राधेश्याम तिवारी, अनुपम त्रिपाठी सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।