Deoria news, धन त्रयोदशी नरक चतुर्दशी वी दीपावली पर निर्णय
धनत्रयोदशी, नरक चतुर्दशी व दीपावली निर्णय, पंडित विनय मिश्र
देवरिया
दीपावली – कार्तिक कृष्ण अमावस्या को प्रदोष काल में दीपावली मनाई जाती है। सभी धर्मग्रंथों व शाश्त्रीय पक्ष का अवलोकन करने के उपरांत दीपावली निर्णय लिखा जा रहा है।
इस वर्ष कार्तिक कृष्ण 14 सोमवार को दिनांक 20|10|2025 को घट्यादि 21|32 (दि. 2|55) से अमावस्या मिल रही है तथा दूसरे दिन दिनांक 21|10|2025 मंगलवार को अमावस्या घट्यादि 25|41 (सा.4|26) तक प्राप्त है, प्रदोषकाल में अमावस्या तिथि प्राप्त नहीं है। अतः दिनांक 20 अक्टूबर 2025 सोमवार को ही निर्विवाद रुप से दीपावाली मनाई जायेगी।
दीपावली पूजन के लिए तीन मुहूर्त निर्धारित किये जा रहे है। दिन में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए स्थिर कुम्भ लग्न2|13 से 3|44 बजे तक, सर्वोत्तम प्रदोष काल में स्थिर वृष लग्न 6|51 से , 8|48 एवं महानिशा में तांत्रिक पूजा मंत्र सिद्धि के लिए स्थिर सिंह लग्न 1|19से 3|33 बजे तक। शेष रात्रि (भोर में) सूप बजाकर दरिद्र का निस्सारण एवं लक्ष्मी का पदार्पण कराया जायेगा। स्नानदान एवं श्राद्ध के लिए अमावस्या 21 अक्टूबर मंगलवार को भौमवती अमावस्या के पवित्र संयोग के साथ मनाई जायेगी। सोमवार की दीपावली शुभफलकारक एवं धन-ऐश्वर्य में बृद्धिकारक है।
धनत्रयोदशी (धनतेरस) का प्रसिद्ध पर्व प्रदोष काल में त्रयोदशी मिलने के कारण 18 अक्टूबर शनिवार को किया जायेगा एवं आज ही धन्वन्तरि जयन्ती भी मनाई जायेगी। धन ऐश्वर्य में वृद्धि की कामना से विधिवत् . महालक्ष्मी का पूजन किया जायेगा। इसके लिए सर्वोत्तम प्रदोषकाल में स्थिर वृष लग्न 6|59 से 8|56 बजे के मध्य प्राप्त हो रही है।
मास शिवरात्रि व्रत सहित नरक चतुर्दशी हनुमज्जयन्ती १९ अक्टूबर रविवार को मनाई जायेगी सायं मेष लग्न में श्रीहनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया जायेगा। दूसरे दिन सूर्योदय से पूर्व ही हनुमान जी का दर्शन-पूजन कर लेना चाहिए।