Azamgarh news :किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना बिलरियागंज क्षेत्रान्तर्गत एक महिला द्वारा थाना बिलरियागंज पर प्रार्थनापत्र दिया गया कि दिनांक 19.09.2025 की सायं लगभग 07.30 बजे उसकी नाबालिग पुत्री जो घर से बाहर निकली, जो वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका पता नहीं चल सका है, इस संबंध में थाना बिलरियागंज पर मु0अ0सं0 306/2025 धारा 137(2)/87/65(1) बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई। आज शुक्रवार को उ0नि0 मनीष कुमार विश्वकर्मा मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में विवेचना से प्रकाश में आये अभियुक्त दीपक पाल पुत्र हृदय लाल पाल निवासी ग्राम बसना, थाना फूलपुर, जनपद प्रयागराज, उम्र लगभग 21 वर्ष को बिलरियागंज के अण्डाखोर के पास से समय करीब 11:05 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया गिरफ्तार। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button