जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने की गौ आश्रय स्थलों की समीक्षा, समुचित रखरखाव एवं चारे-पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश

District Magistrate conducted district level review related to cow shelter.

आजमगढ़ 18 अक्टूबर:जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता मे कल सायं कलेक्ट्रेट सभागार में गौ आश्रय स्थलो से सम्बंधित जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।जिलाधिकारी ने सभी पशु चिकित्साधिकारी, खंड विकास अधिकारियों आदि को निर्देश देते हुए कहा कि गौ आश्रय स्थलों में संरक्षित किए गए गोवंश के लिए समुचित रख रखाव की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि समस्त गौ आश्रय स्थलों पर हरा चारा, भूसा एवं पानी की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी ठंड से बचाव हेतु अलाव जलाने एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी निराश्रित गोवंश खुले में नहीं घूमना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि समस्त गौ आश्रय स्थलों पर निर्धारित क्षमता के अनुसार निराश्रित गोवंश को संरक्षित किया जाए।जिलाधिकारी ने कहा कि जिस गौ आश्रय स्थल में चारागाह नहीं है, वहां पर संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए तत्काल चारागाह एवं हरे चारे की व्यवस्था करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को गौ आश्रय स्थल पर संरक्षित पशुओ के हित मे अन्य सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश।इसके साथ ही जिला अधिकारी ने त्यौहार में पड़ने वाली छुट्टियां में संवेदनशीलता को देखते हुए किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से निपटने के लिए समस्त पशु चिकित्साधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी को मुख्यालय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए।बैठक मे जिला विकास अधिकारी श्री संजय कुमार सिंह, परियोजना निदेशक, डीसी मनरेगा श्री राम उदरेज यादव, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, समस्त पशु चिकित्साधिकारी, खंड विकास अधिकारी एवं अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button