कैबिनेट मंत्री ने किया शिवलिंग आकार के मंदिर का नींव पूजन 

जनपद में जगह-जगह पर मंत्री का भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया स्वागत 

 

रिपोर्ट अशरफ संजरी

भदोही। उत्तर प्रदेश सरकार के जलशक्ति व आपदा प्राधिकरण के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बुधवार को जनपद में पहुंचे। जगह-जगह पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री का फूलों का हार पहनाकर स्वागत किया।

उसके बाद कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भदोही विकास खंड के सुंदरवन पहुंचे। जहां पर उनके द्वारा

भारत एवं विश्व के सबसे ऊंचे 180 फीट के शिवलिंग आकार के मंदिर के निर्माण के लिए नींव पूजन किया गया। विद्वान पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार व पूजा-अर्चना के बाद कैबिनेट मंत्री ने नींव पूजन किया। इस अवसर पर मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पीठाधीश्वर द्वादश ज्योतिर्लिंग संगम क्षेत्र श्रीरामजानकी मंदिर सुंदरवन मां राजलक्ष्मी मंदा ने नींव पूजन के लिए आमंत्रित किया था। ऐसे में उनके बुलावा पर यहां आए हैं और मंदिर निर्माण के लिए नींव पूजन किया गया। उन्होंने कहा कि अब देश व विश्व के सबसे विशाल तांबे के शिवलिंग के निर्माण का कार्य आरंभ हो रहा है। इससे क्षेत्र के लाखों युवाओं को प्रत्यक्ष रुप से रोजगार मिलेगा। साथ ही साथ यहां पर विदेशी पर्यटकों के आने से देश के विदेशी मुद्रा कोष में भी भारी वृद्धि होगी।

इस दौरान पर मां राजलक्ष्मी मंदा, पूर्व विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी व भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्र सहित काफी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता व विद्वान पंडित सहित आसपास के गांवों के लोग मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button