Deoria news, प्रति महिलाओं ने डूबते हुए सूर्य को दिया जल

डूबते सूर्य को व्रती महिलाओं ने दिया अर्घ्य
,देवरिया।
बरहज।
महिलाओंने दिया सूर्यदेव के आराधना का महापर्व सूर्य षष्ठी (छठ) सोमवार को श्रद्धा के साथ मनाया गया। वती महिलाओं ने अस्ताचल सूर्य का अ‌र्घ्य देकर पुत्रों के लंबी उम्र की कामना की। सरयू तट पर अ‌र्ध्य देने के लिए हजारों महिलाओं का हुजूम उमड़ा। अ‌र्घ्य देने के बाद नदी में प्रवाहित किए दीपों का विहंगम दृश्य देखते ही बना।
दोपहर बाद से ही नगर से लेकर ग्रामीण इलाके के श्रद्धालु सिर पर पूजा सामग्री लेकर नदी की तरफ चल पड़े। शाम होते-होते हजारों श्रद्धालु इकट्ठा हुए। छठ मईया का गीत गाता महिलाओं का समूह मनोहारी छटा बिखेर रहा था। आलम यह था कि तट पर तिल रखने तक की जगह नहीं बची। महिलाएं वेदी पूजन के बाद नदी में सामने खड़ी होकर सूर्यदेव के डूबने का इंतजार करने लगी। अ‌र्घ्य के बाद कुछ महिलाएं अपने घर लौटीं तो कुछ कोसी भरने के लिए रात भर नदी तट पर जमी रहीं। भलुअनी, कपरवार, पैना, मदनपुर, गड़ेर, करायल शुक्ल ,देऊवारी, बढ़ौना हर्दो,सतरांव, डेहरी, गहिला,आदि क्षेत्रों से भी छठ मनाया गया।श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। पुलिस संजीव सुमन ने सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी। मुख्य चौक से नदी की तरफ जाने वाले सभी मार्गो पर छोटे-बड़े सभी वाहनों का आवागमन रोक दिया गया था। जगह-जगह पुलिस के जवान तैनात थे। नदी तट पर सुरक्षा की कमान थाना अध्यक्ष दिनेश मौर्य व एसएसआइ गोपाल राजभर संभाले हुए थे। उप जिला अधिकारी विपिन कुमार द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी, राजेश चतुर्वेदी, एडीयम जलराजन चौधरी सहित, अन्य अधिकारी छठ घाट पर जमे रहे।
रास्ते व घाटों पर प्रकाश के लिए लगे जेनरेट नपा प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं के लिए नगर से लेकर नदी तट तक पथ प्रकाश की के साथ ड्रोन कैमरा व्यवस्था कराई गई थी। नदी महिला घाट, रामजानकी घाट, गया चौधरी घाट, जहाज घाट, तुलसीदास घाट, रविदास घाट, परशुराम घाट, कुटी घाट, लालचंद घाट के अलावा तिवारीपुर व गौरा के घाटों पर प्रकाश हेतु जेनरेटर लगाए गए थे। नपाध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने स्वयं व्यवस्था का संचालन करते देखी गई। ध्वनि विस्तारक यंत्रों द्वारा नपा कर्मी शंभू दयाल भारती द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश श्रद्धालुओं को दे रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button