Azamgarh news:डूबते सूर्य को छठ पर्व की वर्ती महिलाओं ने दिया अर्ध

अजमतगढ़, कुल 33 घाट बनाए गए जिसमें नगर अध्यक्ष अजय साहनी द्वारा सभी घाटों पर लाइट और साफ सफाई की उच्चतम व्यवस्था की गई,नगर पंचायत अध्यक्ष ने वर्ती महिलाओं को वितरित की साम्रगी

आजमगढ़:सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ जीयनपुर सहित क्षेत्र में सूर्योपासना के महापर्व छठ पर सोमवार को महिलाओं ने श्रद्घा और तप का निराजल व्रत रखा। दोपहर बाद गाजे-बाजे के साथ नदी और तालाबों पर पहुंची, तो वहां जन सैलाब उमड़ पड़ा। सूर्य उपासना के लिए घंटों पानी में खड़ी रहीं और अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। अपनी मनोकामनाओं को पूरी करने के लिए घाटों पर दीप दान किया। इस दौरान घाटों पर दिव्य छटा दिखी। छठी माता के पारंपरिक गीतों से पूरे माहौल गूंजता रहा। इस दौरान नदी और सरोवरों के तट जगमगा उठे। दोपहर बाद से छठ मैय्या के जयजयकारे से पूरा क्षेत्र गूंज उठा छठ भगवान भाष्कर का महापर्व है। महिलाएं तेजस्वी पुत्र के लिए छठ का कठिन व्रत रखती हैं। नगर से लेकर गांव-देहात तक निराजल व्रत रही महिलाओं की आस्था दोपहर बाद से नदी और तालाबों की ओर उमड़ पड़ी थी। गाजे-बाजे के साथ छठ मैय्या की गीत गाती व्रती महिलाओं के आगे उनके पति या फिर परिवार कोई अन्य पुरूष सदस्य डलिया में पूजन सामग्री लिए जा रहे थे। मुख्य रूप से जीयनपुर अजमतगढ़ लाटघाट तरौका जमसर सहित पुनापार आदि पर चार बजे के बाद से ही श्रद्घालुओं का रेला लगा गया घाटों पर तिल रखने भर के लिए भी जगह नहीं बची थी। अपनी-अपनी वेदियों के सामने पूजन सामग्री रख व्रती महिलाएं नदी के पानी में पश्चिम मुख किए खड़ी थी, तो साथ के लोग घाट पर उमड़े हुए थे। अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने का समय आया, तो सभी के हाथ अर्घ्य देने के लिए आगे बढ़ते गए। व्रती महिलाओं के साथ परिवार के अन्य सदस्यों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। वेदियों पर पूजन-अर्चन के बाद दीप जलाए गए। दीप जलते नदी के घाट जगमगा उठे। विद्युत झालरों से सजे घाट दुधिया रोशनी से नहा उठे। इस दौरान घाटों पर भीड़ पर नजर रखने के लिए पुलिस के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। घाटों पर छठ माता और भगवान भाष्कर की मूर्ति भी स्थापित की गई है, जहां दर्शन के लिए श्रद्घालुओं का तांता लगा रहा वहीं उप जिलाधिकारी सगड़ी श्याम प्रताप सिंह सगड़ी तहसीलदार शिव प्रकाश सरोज नया तहसीलदार विवेकानंद संजय राय जीवनपुर कोतवाल जितेंद्र बहादुर सिंह सहित दर्जनों की संख्या में प्रशासन के जवान मुस्तैद रहे वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष पुरुषोत्तम और अजय साहनी ने वर्ती महिलाओं को सामग्री वितरित की इस दौरान पूरा क्षेत्र जयकारों से गूंज उठा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button