पॉक्सो एक्ट के वांछित अपराधी को पुलिस ने दबोचा 

अभियुक्त ने पुलिस पर किया नाकाम हमला तो आत्मरक्षार्थ पुलिस ने की फायरिंग, अभियुक्त हुआ घायल 

 

 

भदोही। थाना औराई क्षेत्र अन्तर्गत पॉक्सो एक्ट के वांछित अपराधी को गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कब्जे से देशी तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस बरामद किया। अभियुक्त द्वारा पुलिस पर नाकाम हमला किया गया। पुलिस के आत्मरक्षार्थ फायरिंग से अभियुक्त घायल हो गया।

उक्त थाना पर 28 अप्रैल को सूचना दी गई थी कि 25 अप्रैल को नाबालिक बच्ची उम्र करीब 9 वर्ष घर से कोचिंग जा रही थी। रास्ते में आरोपी द्वारा रोककर घर में ले जाकर छेड़खानी की गई। जिसके संबंध में स्थानीय पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। पंजीकृत अभियोग में साक्ष्य संकलन व बयान से दुष्कर्म की घटना होने पर पंजीकृत अभियोग में दुष्कर्म की धारा का बढ़ोत्तरी कर विधिक कार्रवाई प्रचलित की गई। एसपी अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान व महिला

संबंधित अपराध में त्वरित कार्रवाई के क्रम में आज थाना औराई पुलिस टीम द्वारा उक्त अभियोम में वांछित अभियुक्त महफूज आलम उर्फ लुट्टन बाबा पुत्र अब्दुल खालिद निवासी वार्ड नं. 14 खमरिया थाना औराई जनपद भदोही को माधोसिंह अंडर पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा अपने बयान में नाबालिक के साथ दुष्कर्म आरोप स्वीकार करते हुए साक्ष्य (पहना हुआ कपड़ा) के बरामदगी के लिए बताए हुए स्थान ग्राम लक्ष्मणिया के कैलाश बनिया के बाउड्री के बगल खेत में ले जाया गया। जहां पर पूर्व से रखे लोडेड तमंचा जमीन खोदकर अचनाक से निकालकर पुलिस बल पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए भागने लगा। जवाबी कार्रवाई व आत्मरक्षा में अभियुक्त पर पुलिस ने फायरिंग किया। जो उसके बाएं पैर में गोली लगी। जिससे वह घायल हो गया। अभियुक्त को कब्जे में लेकर समुचित इलाजके लिए पुलिस ने सीएचसी औराई भेजा। पुलिस उच्चाधिकारियों के नेतृत्व में फील्ड यूनिट द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। अभियुक्त के कब्जे से बरामद देशी तमंचा 315 बोर,एक जिंदा व खोखा कारतूस 315 बोर व जानलेवा हमला करने के संबन्ध में धारा-109 बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button