Azamgarh news:उपनिरीक्षक के स्थानांतरण पर दीदारगंज थाने पर हुआ विदाई समारोह का आयोजन

दीदारगंज-आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज थाना में तैनात रहे उपनिरीक्षक अवधेश त्रिपाठी का जनपद के ही तरवां थाने पर स्थानांतरण होने पर दीदारगंज थाना प्रांगण में विदाई समारोह आयोजित किया गया। उपनिरीक्षक अवधेश त्रिपाठी को तरवा थाने पर नियुक्त किया गया है। वह दीदारगंज थाने में उप निरीक्षक के पद पर करीब ढाई वर्ष तक तैनात रहे। वहीं थाने पर तैनात रहे कांस्टेबल सोनू गुप्ता का सरायमीर थाने पर स्थानांतरण हुआ है उन्हें भी विदाई दी गई , विदाई के मौके पर पुलिस कर्मियों तथा क्षेत्रीय लोगों द्वारा उप निरीक्षक अवधेश त्रिपाठी व कांस्टेबल सोनू गुप्ता को माला पहनाकर तथा मिष्ठान खिलाकर विदाई दी गई। लोगों द्वारा विदाई के समय सम्मान पाकर उप निरीक्षक व कांस्टेबल की आंखें नम हो गई। इस मौके पर थाना प्रभारी अनुराग कुमार, उप निरीक्षक अरविंद कुमार यादव, अतीक अहमद, दशरथ उपाध्याय, व संदीप यादव मुकेश गिरी, संजय कुमार मौर्या, चंद्रशेखर मौर्य, प्रमोद कुमार यादव, पवन यादव, व भाजपा मंडल अध्यक्ष दीदारगंज अजय सिंह, डॉक्टर मुन्ना सिंह, चंद्रपति सिंह सेवक, बी के सिंह आदि क्षेत्रीय लोग व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button