गाजीपुर:विधायकों सहित कार्यकर्ताओं ने किया धरना,सौपा पत्रक

रिपोर्ट: सुरेश चंद पांडे

ग़ाज़ीपुर।शुक्रवार को इंडिया गठबंधन की बैठक में सर्वसम्मति से लिए गए फैसले के अनुसार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन में शामिल कांग्रेस,आम आदमी पार्टी,भाकपा माले, भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी,मार्कस्वादी कम्युनिस्ट पार्टी आदि अन्य दलों के संयुक्त तत्वावधान में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व में शहर मुख्यालय स्थित सरजू पांडे पार्क में 146 सांसदो के अलोकतांत्रिक निलम्बन के खिलाफ” लोकतंत्र -संविधान बचाओं-भाजपा हटाओ ” नारे के साथ धरना देकर विरोध जताया।धरने के अन्त में निलंबित सांसदों को तत्काल बहाल करने की मांग से संबंधित राष्ट्रपति के नाम से संबोधित ज्ञापन द्वारा जिलाधिकारी को सौंपा गया।
जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने इस अवसर पर भाजपा सरकार के तानाशाही रवैए की मुखालफत करते हुए कहा कि इस हुकूमत को न तो लोकतंत्र की मर्यादा का ख्याल है और न ही संविधान की । भाजपा सरकार ने पूरी तरह से तानाशाही रवैया अख्तियार किया हुआ है जो लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जिस अलोकतांत्रिक तरीके से सांसदों का निलंबन किया गया है वह घोर निंदनीय है। जंगीपुर विधायक डॉ वीरेंद्र यादव ने इस धरने को संबोधित करते हुए कहा कि सत्ता से सवाल‌ करना विपक्ष का धर्म है लेकिन भाजपा सरकार में सत्ता से सवाल करना गुनाह हो‌ गया है।यह सरकार लोकतंत्र का मंदिर कहे जाने वाले संसद की पवित्रता को पूरी तरह से नष्ट करने पर तुली हुई है।विधायक जै किशन साहू ने कहा कि यह तानाशाह हुकूमत न तो विरोधियों की बात को सुनना चाहती है और न देखना। भाजपा जबसे हुकूमत में आयी है विरोधियों के साथ बदले की भावना से कारवाई कर रही है।ईडी, सीबीआई का प्रयोग विरोधी दल के नेताओं की आवाज को दबाने के लिए कर रही है।भाकपा के अमेरिका यादव ने कहा कि भाजपा हुकूमत किसी की बात सुनना नहीं चाहती वह केवल अपने मन की बात जोर जबरदस्ती से सुनाना चाहती है।भाजपा सत्ता का दुरूपयोग कर रही है।भाकपा-माले के ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि विपक्ष के प्रति भाजपा सरकार का रवैया हमेशा से दुराग्रह और द्वेषपूर्ण रहा है।यह सरकार लगातार संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर और उनका गलत प्रयोग कर रही है। अभिव्यक्ति की आजादी को कुचलकर संविधान की मूल भावना से खिलवाड़ कर रही है यह सरकार।कांग्रेस के आईसीसी सदस्य रविकांत राय ने कहा कि यह सरकार अपनी छापामार एजेन्सियों की बदौलत सब तरफ भय और आतंक का माहौल बना रखा है। सत्ता की लिप्सा में भाजपा ने चुनावों की प्रक्रिया को भी संदेहास्पद बना दिया है। लोकतंत्र और संविधान को बचाने और देश की तमाम समस्याओं के निराकरण के लिए देश की सत्ता से भाजपा को हटाना ही होगा।इस धरने में मुख्य रूप से विधायक शोएब अंसारी उर्फ मन्नू अंसारी,पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा, त्रिवेणी राम, रामधारी यादव, डॉ नन्हकू यादव, कांग्रेस पार्टी के आईसीसी सदस्य रविकांत राय,जनक कुशवाहा,अजय श्रीवास्तव,माकपा के कामरेड विजय बहादुर सिंह, भाकपा के जिला सचिव जनार्दन राम, भाकपा माले के जिला सचिव शशिकांत कुशवाहा,आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष विवेक राय, आमिर अली,रविन्द्र प्रताप यादव, अशोक बिन्द, रामजी राय, अरुण कुमार श्रीवास्तव,सत्या यादव ,डॉ समीर सिंह, दिनेश यादव,सुरज राम बागी,विभा पाल, तहसीन अहमद, सिंकदर कन्नौजिया, अमित ठाकुर,राजेंद्र यादव, चन्द्रिका यादव,अनिल यादव,विजय बहादुर यादव, अवधेश यादव, मारकन्डेय यादव, कमलेश यादव, शिवशंकर यादव, गोवर्धन यादव अम्बिका यादव, रजनी कान्त,रजनीश, रामाशीष, आदित्य, नन्दलाल, नगीना, रीता विश्वकर्मा, रीना यादव, अनीता यादव, कंचन रावत, पूजा गौतम, आदि उपस्थित थे।इस धरने का संचालन समाजवादी पार्टी के जिला महामंत्री कन्हैयालाल विश्वकर्मा ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button