Deoria news, अज्ञात वाहन के ठोकर से युवक की हुई मौत
अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की हुई मौत
देवरिया
सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र में देर रात हुए एक सड़क हादसे ने मझौली राज वार्ड नंबर 1 के निवासी 40 वर्षीय प्रवीण यादव को अज्ञात वाहन में जोरदार ठोकर मार दिया जिससे उनकी मौत हो गई। सोमवार रात प्रवीण एक निजी समारोह में शामिल होने सलेमपुर गए थे। रात करीब 12 बजे घर लौटते समय नदावर पुल के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
घटना की सूचना मिलते ही सलेमपुर पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल प्रवीण को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
इस हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है, और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।



