Azamgarh News पुलिस ने महिला चोर गैंग का किया भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

पुलिस ने महिला चोर गैंग का किया भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार
आजमगढ़ 02 दिसम्बर:जनपद के बरदह थाना क्षेत्र में शादी समारोहों में बधाई गीत गाने के बहाने घरों में घुसकर चोरी करने वाली अन्तर्जनपदीय महिला चोर गैंग का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने गैंग की चार महिलाओं को गिरफ्तार कर चोरी का माल भी बरामद किया है।पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज मोहम्मदपुर फेटी निवासी हरिराम प्रजापति पुत्र दलसिंगार प्रजापति ने थाने में शिकायत दी कि उनके घर में रखे डाइनिंग टेबल से दो सोने के टप्स, एक सोने की चैन और ₹2,000 नगद चोरी हो गए। शिकायत के आधार पर मु0अ0सं0 378/2025, धारा 305 बी.एन.एस. के तहत केस दर्ज किया गया।
कार्रवाई और गिरफ़्तारी
2 दिसंबर 2025 को उ0नि0 पुनीत कुमार श्रीवास्तव अपनी टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर भैसकुर गांव की ओर पहुँचे। वहाँ साल ओढ़े हुई चार महिलाएँ संदिग्ध रूप से पैदल जाती मिलीं।मुखबिर ने इन्हें चोरी की घटना से जुड़ा होने की जानकारी दी। तलाशी में चोरी का सामान बरामद होने पर चारों महिलाओं को सुबह 11 बजे भैसकुर मार्ग से गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्ताएँ
सजबुननिशा पत्नी निजामुद्दीन, निवासी घुटमा (दरौरा), थाना रानीपुर, जनपद मऊ, रेहाना पत्नी कयामुद्दीन, निवासी घुटमा (दरौरा), थाना रानीपुर, जनपद मऊ, सजबुननिशा पत्नी मेहताब, निवासी घुटमा (दरौरा), थाना रानीपुर, जनपद मऊ, मर्जिना पत्नी जमालुद्दीन उर्फ धर्मेंद्र, निवासी घुटमा (दरौरा), थाना रानीपुर, जनपद मऊ
बरामद चोरी का माल
एक पीली धातु की जंजीर (750 हॉलमार्क) – सजबुननिशा (पत्नी निजामुद्दीन) से
गणेश आकृति वाले 2 सोने के टप्स (07 लड़ियाँ) – रेहाना (पत्नी कयामुद्दीन) से
₹550 नकद – सजबुननिशा (पत्नी मेहताब) से
₹510 नकद – मर्जिना (पत्नी जमालुद्दीन) से
पूछताछ में हुआ खुलासा
पूछताछ में चारों महिलाओं ने स्वीकार किया कि वे शादी समारोह व बधाई गाने के बहाने घरों में प्रवेश कर चोरी करती थीं। सभी ने मुकदमे में अपना जुर्म कबूल कर लिया।
बरदह पुलिस द्वारा इस कार्रवाई को क्षेत्र में सक्रिय चोरी की वारदातों पर बड़ी सफलता माना जा रहा है।
पुलिस ने महिला चोर गैंग का किया भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार
आजमगढ़ 02 दिसम्बर:जनपद के बरदह थाना क्षेत्र में शादी समारोहों में बधाई गीत गाने के बहाने घरों में घुसकर चोरी करने वाली अन्तर्जनपदीय महिला चोर गैंग का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने गैंग की चार महिलाओं को गिरफ्तार कर चोरी का माल भी बरामद किया है।पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज मोहम्मदपुर फेटी निवासी हरिराम प्रजापति पुत्र दलसिंगार प्रजापति ने थाने में शिकायत दी कि उनके घर में रखे डाइनिंग टेबल से दो सोने के टप्स, एक सोने की चैन और ₹2,000 नगद चोरी हो गए। शिकायत के आधार पर मु0अ0सं0 378/2025, धारा 305 बी.एन.एस. के तहत केस दर्ज किया गया।
कार्रवाई और गिरफ़्तारी
2 दिसंबर 2025 को उ0नि0 पुनीत कुमार श्रीवास्तव अपनी टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर भैसकुर गांव की ओर पहुँचे। वहाँ साल ओढ़े हुई चार महिलाएँ संदिग्ध रूप से पैदल जाती मिलीं।मुखबिर ने इन्हें चोरी की घटना से जुड़ा होने की जानकारी दी। तलाशी में चोरी का सामान बरामद होने पर चारों महिलाओं को सुबह 11 बजे भैसकुर मार्ग से गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्ताएँ
सजबुननिशा पत्नी निजामुद्दीन, निवासी घुटमा (दरौरा), थाना रानीपुर, जनपद मऊ, रेहाना पत्नी कयामुद्दीन, निवासी घुटमा (दरौरा), थाना रानीपुर, जनपद मऊ, सजबुननिशा पत्नी मेहताब, निवासी घुटमा (दरौरा), थाना रानीपुर, जनपद मऊ, मर्जिना पत्नी जमालुद्दीन उर्फ धर्मेंद्र, निवासी घुटमा (दरौरा), थाना रानीपुर, जनपद मऊ
बरामद चोरी का माल
एक पीली धातु की जंजीर (750 हॉलमार्क) – सजबुननिशा (पत्नी निजामुद्दीन) से
गणेश आकृति वाले 2 सोने के टप्स (07 लड़ियाँ) – रेहाना (पत्नी कयामुद्दीन) से
₹550 नकद – सजबुननिशा (पत्नी मेहताब) से
₹510 नकद – मर्जिना (पत्नी जमालुद्दीन) से
पूछताछ में हुआ खुलासा
पूछताछ में चारों महिलाओं ने स्वीकार किया कि वे शादी समारोह व बधाई गाने के बहाने घरों में प्रवेश कर चोरी करती थीं। सभी ने मुकदमे में अपना जुर्म कबूल कर लिया।बरदह पुलिस द्वारा इस कार्रवाई को क्षेत्र में सक्रिय चोरी की वारदातों पर बड़ी सफलता माना जा रहा है।