गाजीपुर:उप शिक्षा निदेशक के निर्देशन में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण का समापन समारोह

रिपोर्ट: सुरेश चंद पांडे

गाज़ीपुर में राजकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत विज्ञान,गणित एवं अंग्रेजी विषय के सहायक अध्यापकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण का समापन आज डायट सभागार मे हुआ । इस प्रशिक्षण में विज्ञान विषय के 29 गणित के 18 एवं अंग्रेजी विषय के 19 सहायक अध्यापकों ने प्रतिभाग किया। कक्षा 9 ,10 में एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम के अनुरुप इन विषयों में निर्धारित टॉपिक पर संदर्भदाताओं द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। विज्ञान, अंग्रेजी एवं गणित विषय को रुचिकर ढंग से पढ़ाने हेतु विभिन्न गतिविधियों द्वारा शिक्षण कार्य को संपादित करने का प्रशिक्षण संदर्भ दाताओं द्वारा दिया गया। उप शिक्षा निदेशक महोदय ने समापन समारोह में कहा कि विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच उत्पन्न करने की आवश्यकता है।शिक्षक अपनी जिम्मेदारी को समझे और शासन द्वारा उपलब्ध सामग्रियों का सदुपयोग करे।राष्ट्र का विकास करना है तो अपनी जिम्मेदारी को निभाना होगा।दुनिया से जुड़ना होगा।हमे शिक्षा को प्रथम स्थान पर रखना होगा जिससे राष्ट्र का विकास संभव होगा।हमे अपने हितधारकों को समृद्ध बना होगा। हमें अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन ईमानदारी से करना होगा तथा अपने कर्तव्य के प्रति निष्ठावान होना होगा,,,आशा करते है कि अपने इन तीन दिवसों में जो कुछ भी सीख उसे दुगने उत्साह से विद्यालय में बताएंगे। विज्ञान के नोडल श्री राजवंत सिंह ,अंग्रेजी के नोडल श्री शिव कुमार पांडे एवं गणित के नोडल श्री राकेश कुमार यादव थे ।इस अवसर पर संदर्भदाता के रूप में श्रीमती रीता कुमारी, श्रीमती सुमन लता, श्री अजय कुमार सिंह ,श्री अमित कुमार ,श्री काली शंकर सिंह एवं श्री मंगलेश सिंह ने अपनी जिम्मेदारियां का कुशलता पूर्वक निर्वहन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button