प्रेमिका के पति की मंजूरी पर बेड में छुपे प्रेमी से हुई विवाह

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

अयोध्या: प्रेमिका के पति की मंजूरी पर हुई अनोखी शादी, बेड में छिपा प्रेमी बना शादी का हीरो

अयोध्या जिले के भभनगवा गांव से एक अनोखा मामला सामने आया है। स्थानीय युवक आलीम अपनी शादीशुदा प्रेमिका को उसकी शादी के बाद भी नहीं भूल पा रहा था। प्रेमिका का पति विदेश में नौकरी करता है, लेकिन इसके बावजूद दोनों के बीच संपर्क जारी था।

सूत्रों के अनुसार, एक दिन रात के समय आलीम प्रेमिका से मिलने उसके ससुराल पहुंच गया। घर और गांव में किसी चोर के आने की आशंका के चलते लोग सतर्क थे। शोर मचने पर प्रेमिका ने अपने प्रेमी को बेड के अंदर छुपा दिया। जब परिवार और ग्रामीणों को शक हुआ और उन्होंने बेड खोला, तो अंदर से आलीम बाहर आया।

इस घटना के बाद महिला के ससुर ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए बुलाया। थाने में मामले की जानकारी महिला के पति को फोन पर दी गई। विदेश में रह रहे पति ने आश्चर्यजनक रूप से दोनों की शादी की मंजूरी दे दी और उन्हें नई जिंदगी की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं भी दी।

ससुर ने भी बहू के इस नए रिश्ते को स्वीकार करते हुए पुलिस को लिखित रूप में किसी कानूनी कार्रवाई न करने की अपील की। इसके बाद गांव की मौजूदगी में प्रेमी आलीम और महिला की शादी संपन्न हुई।

इस अनोखी शादी के बाद पूरे गांव में खुशी का माहौल है और यह मामला अब चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button