महिला डॉक्टर शीबा खान गिरफ्तार

मेरठ के मवाना क्षेत्र में 6 दिसंबर से जुड़े एक कथित आपत्तिजनक वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में पुलिस ने एक महिला डॉक्टर, डॉ. शीबा खान, को हिरासत में लिया है। शीबा खान भावनपुर में अपना क्लिनिक चलाती हैं और बीएएमएस डिग्रीधारक व मनोवैज्ञानिक हैं।शिकायतकर्ता के अनुसार वीडियो संवेदनशील था और शांति भंग होने की आशंका थी। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में भी उसकी सामग्री को संवेदनशील पाया। इसके बाद पुलिस-इंटेलीजेंस टीम ने उनके क्लिनिक पहुंचकर उन्हें पूछताछ के लिए थाने ले गया।पुलिस यह जांच कर रही है कि वीडियो उन्होंने बनाया या किसी और की सामग्री साझा की, तथा पोस्ट करने का उद्देश्य क्या था। वीडियो की डिजिटल फॉरेंसिक जांच भी जारी है। 6 दिसंबर की संवेदनशील तारीख को देखते हुए पुलिस सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखे हुए है। फिलहाल पूछताछ जारी है और रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।



