Jabalpur news:जुए के फड़ों पर छापा, 6 जुआड़ी गिरफ्तार, 23 हजार 60 रूपये जप्त

Gambling dens raided, 6 gamblers arrested, Rs 23,060 seized

Jabalpur news:

थाना प्रभारी बरगी प्रशिक्षु डीएसपी श्री हेमंत कुमार ने बताया कि दिनांक 7-12-25 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि तिन्सी रेल्वे फाटक के पास रेल पटरी किनारे कुछ जुआड़ी ताश पत्तों पर रूपयों की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे हैं, सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहां जुआड़ी 2 जुआ फड़ लगाकर ताश पत्तों पर रूपयों की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेलते दिखे जिन्हें घेराबंदी कर दोनों जुआ फड़ों से 6 जुआड़ियों को पकड़ा गया, नाम पता पूछने पर सभी जुआड़ियों ने अपने नाम क्रमशः विनीत पटेल निवासी ग्राम निगरी, रोहित जायसवाल, फूलचंद तिवारी दोनों निवासी ग्राम सिलुआ, राकेश पटेल निवासी बरगीनगर, गोपाल स्वामी निवासी बरबटी, शेख अकरम निवासी बरगीनगर बताये जुआड़ियों के पास एवं फड़ों से ताश के पत्ते एवं नगदी 23 हजार 60 रूपये जप्त करते हुये जुआड़ियों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।उल्लेखनीय भूमिका- जुआड़ियों को पकड़ने में प्रधान आरक्षक विजय पटेल, उदय प्रताप सिंह, आरक्षक बिपुल कुमार, सुधीर सिंह, प्रताप पन्द्रे, मुकेश पटेल की सराहनीय भूमिका रही।

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button