जबलपुर में अज्ञात व्यक्ति की संदिग्ध सड़क दुर्घटना में मौत, जांच जारी

बल्देवबाग चौराहे पर दर्दनाक हादसा: सिर कुचलने से व्यक्ति की मौके पर मौत

जबलपुर के थाना कोतवाली में आज दिनांक 7-12-25 को सुबह 9 बजे रोशन पटेल उम्र 35 वर्ष निवासी चेरीताल राजीव नगर ने सूचना दी कि बल्देवबाग में चाय की दुकान चलाता है, जो कि दिनांक 6-12-25 की रात्रि दुकान बंद कर घर जा रहा था, देखा बल्देवबाग चैराहा एसआर प्रापर्टी दुकान के सामने एक अज्ञात व्यक्ति उम्र लगभग 35 वर्ष का सड़क दुर्घटना में सिर कुचला हुआ पड़ा था जिसकी मृत्यु हो चुकी है। सूचना पर मर्ग कायम कर अज्ञात मृतक की शिनाखत्गी के प्रयास किये जा रहे हैं।वही मामले में थाना प्रभारी कोतवाली मानस द्विवेदी ने बताया कि संभवतम मृतक ट्रक के पीछे सो रहा था इस दौरान चालक ने ट्रक को निकालने के लिए आगे पीछे किया होगा जिसकी जानकारी ट्रक चालक को पीछे सो रहे व्यक्ति की जानकारी नहीं थी तभी इस प्रकार की घटना घटित हुई है बरहाल पुलिस ने मामले की पता शाजी करना शुरू कर दी है कि आखिर यह घटना कैसे घटित हुई है।

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button