MauNews:विमानन सेवा बाधितयात्रियों की सुविधा हेतु रेल प्रशासन द्वारा दो विशेष ट्रेन चलाई जाएगी
मऊ वाराणसी। रेलवे प्रशासन द्वारा विमानन सेवा बाधित होने से प्रभावित यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा प्रदान करने के लिये गाड़ी संख्या 05029/05030 बनारस- आनन्द विहार टर्मिनल्स -बनारस विशेष गाड़ी का संचलन किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 05029 बनारस- आनन्द विहार टर्मिनल्स 09 दिसम्बर 2025 मंगलवार को बनारस से तथा गाड़ी संख्या 05030 आनन्द विहार टर्मिनल्स -बनारस 10 दिसम्बर 2025 बुधवार को आनन्द विहार टर्मिनल्स से 01 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।
दूसरी ट्रेन गाड़ी संख्या 01182/01181 बनारस- लोकमान्य तिलक टर्मिनल्स -बनारस विशेष गाड़ी के साथ गाड़ी संख्या 01182 बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनल्स 09 दिसम्बर 2025 मंगलवार को बनारस से तथा गाड़ी संख्या 01181 लोकमान्य तिलक टर्मिनल्स -बनारस 11 दिसम्बर 2025 गुरुवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनल्स से 01 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।
गाड़ी संख्या 05029 बनारस – आनन्द विहार टर्मिनल्स 09 दिसम्बर 2025 मंगलवार को बनारस से रात 20:15 बजे प्रस्थान करदूसरे दिन गाजियाबाद से 09.45 बजे प्रस्थान के 10.30 बजे आनन्द विहार टर्मिनल्स पहुँचेगी।
वापसी यात्रा में गाड़ी संख्या 05030 आनन्द विहार टर्मिनल्स-बनारस 10 दिसम्बर 2025 को बुधवार को आनन्द विहार टर्मिनल्स से 12.20 बजे प्रस्थान प्रस्थान कर दूसरे दिन 04.15 बजे बनारस पहुँचेगी।
गाड़ी संख्या 01182 बनारस- लोकमान्य तिलक टर्मिनल्स 09 दिसम्बर 2025 मंगलवार को बनारस से रात 19.40 बजे प्रस्थान कर वाराणसी से 20.05 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन कल्याण से 04:44 बजे प्रस्थान कर 06:25 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल्स पहुँचेगी।
वापसी यात्रा में गाड़ी संख्या 01181 लोकमान्य तिलक टर्मिनल्स – बनारस 11 दिसम्बर 2025 गुरुवार को लोकमान्य तिलक से 08:25 बजे प्रस्थान कर कल्याण से 09:14 चल कर दूसरे दिन वाराणसी से 15:35 बजे प्रस्थान कर 16:05 बजे बनारस पहुँचेगी।
मुम्बई की गाड़ी में वातानुकूलित इकोनॉमी के 10, शयनयान श्रेणी के 04, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04, एस.एल.आर. डी. के 01 , जनरेटर सह लैगेज यान के 01 कोचों सहित कुल 20 LHB कोच लगाये जायेंगे।
आनंद विहार गाड़ी में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकोनॉमी के 20, जनरेटर सह लैगेज यान के 02 कोचों सहित कुल 22 LHB कोच लगाये जायेंगे।


