Deoria news, शरणागत जीवात्माओं की रक्षा मां जैसा करते हैं भगवान
Deoria today news
शरणागत जीवात्माओं की रक्षा मां जैसा करते हैं भगवान।
देवरिया।
बरहज तहसील क्षेत्र के, बड़का गांव में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा की दूसरे दिन श्रोताओं को कथा का रसपान कराते हुए बृजेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि भगवान का रहे हैं जो मेरे बारे में सोचता है मेरा ही चिंतन करता है उनकी जरूरत को मैं पूर्ण अवश्य ही करता हूं।
अनन्याश्चिन्तयन्तो मां ये जना: पर्युपासते |
तेषां नित्याभियुक्तानां योगक्षेमं वहाम्यहम् ||
अर्थात_ जो लोग सदैव मेरे बारे में सोचते हैं और मेरी अनन्य भक्ति में लीन रहते हैं एवं जिनका मन सदैव मुझमें तल्लीन रहता है, उनकी जो आवश्यकताएँ होती हैं, उन्हें मैं पूरा करता हूँ और जो कुछ उनके स्वामित्व में होता है, उसकी रक्षा करता हूँ।
व्यवहारिक दृष्टिकोण—
एक माँ पूर्ण रूप से उस पर आश्रित नवजात शिशु के प्रति अपने दायित्वों का त्याग करने के बारे में सोच नहीं सकती। शिशु की परम और शाश्वत माँ भगवान ही हैं। भगवान केवल उन पर पूर्ण शरणागत जीवात्माओं को माँ जैसी सुरक्षा प्रदान करते हैं। यहाँ ‘वहाम्यहम्’ शब्द का प्रयोग किया गया हैं जिसका अर्थ यह है ‘मैं अपने भक्तों की रक्षा का दायित्व स्वयं लेता हूँ’ यह ठीक उसी प्रकार है जैसे कोई विवाहित व्यक्ति अपनी पत्नी और बच्चों की देखभाल का दायित्व अपने उपर लेता है। भगवान दो वचन देते हैं-पहला ‘योग’ है जिसके माध्यम से वे अपने भक्तों को आध्यात्मिक समपत्ति प्रदान करते हैं। दूसरा ‘क्षेम’ है जिसके द्वारा वे भक्तों की उस अध्यात्मिक संपत्ति की रक्षा करते हैं जो उनके पास पहले से है। किन्तु भगवान ने इसके लिए अनन्य शरणागति की शर्त रखी है।
भगवान का नियम ही कुछ ऐसा है। जब हम स्वयं को कर्त्ता मानकर अपनी स्वेच्छा से कार्य करते हैं और अपनी क्षमता पर भरोसा कर लेते हैं तब भगवान अपनी कृपा नहीं बरसाते। वे केवल हमारे कर्मों का लेखा-जोखा रखकर उसी के अनुरूप हमें फल देते हैं। जब हम भगवान के प्रति आंशिक रूप से शरणागत होते हैं और आंशिक रूप से संसार का आश्रय लेते हैं तब भगवान भी हम पर आंशिक कृपा करते हैं और जब हम स्वयं को पूर्ण शरणागत कर देते हैं। “मामेकं शरणं व्रज” तब भगवान हम पर कृपा करते हैं और जो हमारे पास है उसकी रक्षा करने और जो कमी है उसे पूरा करने का दायित्व अपने ऊपर ले लेते हैं। कथा के दौरान दिनेश पाठक, राजेश पाठक, सुशील पाठक, शोभित पाठक, कौशल पाठक, राजन चौबे, अंकित पांडे मृत्युंजय पांडेय, अनिल मिश्रा सहित सभी श्रद्धालु जन उपस्थित रहे।



