DPIFF 2026 को नई ऊँचाइयों की ओर ले जाने के लिए हुआ उच्च-स्तरीय विमर्श
सूरत में वैश्विक स्तर का आयोजन बनाने की दिशा में बड़ा कदम

नई दिल्ली। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री, भारत सरकार, माननीय श्री सी. आर. पाटिल जी से आज दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल (DPIFF) के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री अनिल मिश्रा तथा वरिष्ठ प्रतिनिधि श्री शहंशाह खान ने सौजन्य भेंट की। यह बैठक न केवल सकारात्मक रही बल्कि अनेक दूरदर्शी और परिणामकारी निर्णयों का आधार भी बनी, जिनके माध्यम से सूरत में आयोजित होने वाला DPIFF 2026 देश ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान स्थापित करेगा।बैठक में वॉटर ट्रीटमेंट, CSR पहलों, स्वच्छ जल, और हर घर जल जैसे राष्ट्रीय हित के मुद्दों पर विशेष रूप से विस्तृत चर्चा हुई। DPIFF की ओर से यह स्पष्ट किया गया कि फ़िल्म उद्योग केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व और जनकल्याण के लिए एक मजबूत मंच बन सकता है।
अनिल मिश्रा का नेतृत्व और समर्पण सराहनीय, मंत्री पाटिल
श्री अनिल मिश्रा ने माननीय मंत्री से मिले दिशा-निर्देशों और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। बैठक के दौरान मंत्री पाटिल जी ने भी श्री मिश्रा के नेतृत्व कौशल, आयोजन क्षमता और सामाजिक मुद्दों के प्रति उनकी गंभीर प्रतिबद्धता की खुलकर सराहना की।मंत्री महोदय का कहना था कि DPIFF जैसे प्रतिष्ठित आयोजन जब देशहित के मुद्दों से जुड़ते हैं, तो इसका प्रभाव करोड़ों लोगों के जीवन पर पड़ता है।
मिस्टर शशि शर्मा और टीशॉट कंपनी,स्वच्छ जल मिशन में अग्रणी भूमिका
इस अवसर पर इटली में रह रहे NRI और एडवांस्ड वॉटर टेक्नोलॉजी विशेषज्ञ, मिस्टर शशि शर्मा का विशेष उल्लेख हुआ।मिस्टर शर्मा टीशॉट (T-Shot) कंपनी का प्रतिनिधित्व करते हैं, जो भारत और इटली दोनों में अत्याधुनिक वॉटर ट्रीटमेंट और प्यूरिफिकेशन सिस्टम विकसित करने में अग्रणी है।टीशॉट का उद्देश्य केवल तकनीकी समाधान देना नहीं बल्कि भारत के स्वच्छ जल मिशन, सस्टेनेबल डेवलपमेंट, और हर घर तक सुरक्षित पेयजल पहुंचाने के सरकारी लक्ष्य को मजबूती प्रदान करना है।DPIFF टीम ने मिस्टर शर्मा के योगदान की विशेष सराहना करते हुए कहा कि उनकी विशेषज्ञता और टीशॉट की तकनीक DPIFF की सामाजिक पहलों में असाधारण मूल्य जोड़ती है।जल संरक्षण और शुद्ध जल उपलब्धता जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में टीशॉट की सक्रिय भागीदारी न केवल भारत-इटली के सहयोग को सुदृढ़ कर रही है बल्कि पूरे समाज के लिए दीर्घकालिक समाधान भी प्रस्तुत कर रही है।
DPIFF 2026:“मकसद से प्रेरित, भारत के भविष्य के लिए समर्पित
प्रतिनिधिमंडल के अनुसार, आगामी DPIFF 2026 केवल एक फ़िल्म उत्सव नहीं होगा, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व और जनसेवा के नए मानक स्थापित करेगा।यह आयोजन सूरत शहर को वैश्विक मानचित्र पर एक नई पहचान देने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल होगी।



