आजमगढ़:एक दिन पूर्व दीदारगंज थाना क्षेत्र के सुरहन गांव में शबनम की हुई हत्या में मुख्यमंत्री कोष से 5 लाख सहायता राशि देने की हुई घोषणा
सुपर फास्ट टाइम्स से आफताब आलम की रिपोर्ट
आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुरहन ग्राम में 21 वर्षीय शबनम पुत्री जैतून राजभर की चाकू मार कर हत्या कर दिया गया।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश ने उक्त प्रकरण का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री कोष से जिला प्रशासन के माध्यम से सहायता राशि के रूप में रु0 05 लाख शबनम की मां को देने की घोषणा की है।