यूपी जोड़ो यात्रा को मिल रहा समर्थन भाजपा की विदाई का संकेत है- शाहनवाज़ आलम

बच्चों को नेहरू पर लिखी रस्किन बॉन्ड की किताबें बाँट रहे हैं यूपी जोड़ो यात्री,स्पीक अप # 127 में बोले कांग्रेस नेता शाहनवाज़ आलम

रिपोर्ट:रोशन लाल

बिजनौर, 24 दिसंबर यूपी कांग्रेस द्वारा सहारनपुर से लखनऊ तक निकाली गयी यूपी जोड़ो यात्रा देश और प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की बुनियाद रख रहा है। लोगों का मिलता भारी समर्थन इस बात का संकेत है कि जनता इंडिया गठबंधन को 2024 में सत्ता में लाने का मन बना चुकी है। ये बातें अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने साप्ताहिक स्पीक अप कार्यक्रम की 127 वीं कड़ी में कहीं।

यात्रा में शामिल शाहनवाज़ आलम ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश का यह इलाक़ा किसान बेल्ट है जहाँ आर्थिक खुशहाली का श्रेय इंदिरा गाँधी जी की सरकार द्वारा लाए गए हरित क्रांति को जाता है। भाजपा शासन में न सिर्फ़ आज किसान परेशान हैं बल्कि इस समाज से आने वाली महिला खिलाड़ीयों का अपमान भी मोदी सरकार कर रही है। कांग्रेस की इस यात्रा ने किसानों और महिलाओं में अपने हक़ के लिए लड़ने का हौसला भर दिया है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में यूपी जोड़ो यात्रा को जिस तरह दलित और मुस्लिम समुदाय समर्थन दे रहा है उससे स्पष्ट हो गया है कि दोनों तबके फिर से कांग्रेस में एक साथ आने को तैयार बैठे हैं। इन दोनों तबकों को यह एहसास हो गया है कि संविधान की रक्षा सिर्फ़ कांग्रेस ही कर सकती है।शाहनवाज़ आलम ने कहा कि इस यात्रा के दौरान अल्पसंख्यक कांग्रेस के कार्यकर्ता लोगों को बता रहे हैं कि जब तक मुसलमान एकतरफा कांग्रेस के साथ थे तब तक पूरे देश में भाजपा के सिर्फ़ दो सांसद होते थे। इसलिए आज फिर से कांग्रेस के साथ आने की ज़रूरत है। यात्रा के दौरान बच्चों को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पण्डित जवाहर लाल नेहरू पर रस्किन बॉन्ड लिखित किताब भी बांटी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button