Gazipur News : बहरियाबाद पुलिस ने चोरी के मोबाइल के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Gazipur today news
Gazipur News : बहरियाबाद पुलिस ने चोरी के मोबाइल के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
गाज़ीपुर।
जनपद गाज़ीपुर के थाना बहरियाबाद पुलिस टीम ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत चोरी के एक मोबाइल फोन के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
उपनिरीक्षक श्री महेन्द्र प्रसाद मय हमराहियान द्वारा आज दिनांक 13.12.2025 को मुखबिर खास की सूचना पर कबीरपुर के पास से चोरी की एक अदद मोबाइल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता—
1. आयुष कुमार, पुत्र जुगनी लाल
निवासी— ग्राम सुल्तानिपुर, थाना तरवां, जनपद आजमगढ़
उम्र— लगभग 20 वर्ष
आपराधिक इतिहास—
मु0अ0सं0 226/2025
धारा— 191(2), 115(2), 351(2), 351(3), 303(2), 317(2) बीएनएस
थाना— बहरियाबाद, जनपद गाज़ीपुर



