Gazipur News: सपा महिला सभा की प्रदेश सचिव बनीं पुनीता सिंह ‘खुशबू’, रीबू श्रीवास्तव ने सौंपा नियुक्ति पत्र
Gazipur today news
Gazipur News: सपा महिला सभा की प्रदेश सचिव बनीं पुनीता सिंह ‘खुशबू’, रीबू श्रीवास्तव ने सौंपा नियुक्ति पत्र
नंदगंज/गाजीपुर।
समाजवादी पार्टी महिला सभा गाजीपुर की सक्रिय नेत्री पुनीता सिंह ‘खुशबू’ को महिला सभा की प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। उन्हें यह नियुक्ति पत्र उत्तर प्रदेश सरकार की पूर्व मंत्री एवं समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने सौंपा।
इस अवसर पर पुनीता सिंह ‘खुशबू’ ने राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगी तथा संगठन को और अधिक मजबूत करने का कार्य करेंगी।
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि अक्टूबर माह में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के गाजीपुर जनपद दौरे के दौरान पुनीता सिंह ‘खुशबू’ एवं उनके पति ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। दोनों का राजनीतिक अनुभव लंबे समय से रहा है। बीते चार वर्षों में उन्होंने गाजीपुर जनपद में सामाजिक कार्यों के माध्यम से समाजसेवी के रूप में अलग पहचान बनाई है।
राजनीतिक परिचय
हरियाणा में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री रह चुकी हैं
यादव महासभा गाजीपुर के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव की पत्नी हैं
पिछड़ा दलित विकास महासंघ उत्तर प्रदेश की महिला विंग की प्रदेश उपाध्यक्ष हैं
शिक्षा के क्षेत्र में अलग पहचान
पीजी कॉलेज, गाजीपुर से बीए
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से बीएड
गाजीपुर में शिक्षिका



