Jabalpur news:चाकूबाजी के आरोपी पर कसा शिकंजा, जबलपुर स्टेशन के पास से धराया इनामी बदमाश
आंख-मिचौली खेल रहा था आरोपी, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबोचा

जबलपुर जिले के हनुमान ताल थाना पुलिस ने क्राइम ब्रांच जबलपुर के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए ₹4000 के इनामी बदमाश को धर दबोचा है। बताया जा रहा है कि 27 जुलाई को मक्का नगर निवासी फैसल खान को रिंकू अंसारी नामक व्यक्ति ने चाकू मार कर घायल कर दिया था और मौके से फरार हो गया था तब से लगातार पुलिस आरोपी रिंकू के ठिकानो पर पुलिस दबिश दे रही थी लेकिन वह लगातार पुलिस के साथ आंख में चोली खेल रहा था इस दौरान रिंकू के ऊपर ₹4000 का इनाम भी घोषित किया गया था। उप निरीक्षक राजेश पांडे ने बताया कि पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि आरोपी रिंकू जबलपुर स्टेशन के पास खड़ा है और शायद शहर से बाहर भागने की फिराक में है हनुमान ताल पुलिस और क्राइम ब्रांच द्वारा घेराबंटी कर आरोपी रिंकू को चाकू के साथ गिरफ्तार किया। जैसे विधिवत कार्यवाही करते हुए न्यायालय में पेश किया गया है।
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



