Azamgarh news:जिलाधिकारी ने वृद्ध जनों को कराया दुर्वासा धाम का भ्रमण, उपजिलाधिकारी निजामाबाद संतरंजन भी रहें मौजूद

दुर्वासा धाम का दर्शन पूजन कर , स्वादिष्ट भोजन, वस्त्रादि पाकर खिले वृद्ध जनों के चेहरे

रिपोर्ट: राहुल पांडे

गंभीरपुर /आजमगढ़।जिलाधिकारी की नेक पहल को सभी ने सराहा आजमगढ़। जिलाधिकारी ने वृद्ध जनों को महर्षि दुर्वासा धाम का भ्रमण कराया। स्वादिष्ट भोजन, वस्त्रादि आदि का वितरण किया। धार्मिक भ्रमण से अहलादित वृद्ध जनों के हाथ दुवा के लिए उठ गये।जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की धर्म पत्नी व आकांक्षा समिति की अधक्षया 19 दिसंबर को निजामाबाद तहसील में पड़ने वाले फरिहा स्थित वृद्ध आश्रम पर गयी हुईं थीं। वहां उन्होंने ने आकांक्षा समिति की तरफ से निःशुल्क कैंप लगाकर वृद्ध जनों को फल अंगवस्त्रम आदि का वितरण किया।जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की धर्म पत्नी जिलाधिकारी डाक्टर अंगिरा भारद्वाज ने वृद्ध जनों की इच्छा जानना चाही। तों वृद्ध जनों ने कहा कि लोग आते हैं फल अंगवस्त्र दे देते हैं। उन्होंने बताया कि वह लोग भ्रमण और मंदिर का दर्शन पूजन करना चाहते हैं। तत्क्रम में वृद्धजनों के इच्छानुसार जिलाधिकारी डॉक्टर अंगिरा भारद्वाज ने सोमवार को वृद्धजनो को वाहन से दुर्वासा धाम लें गये। वृद्ध जनों दुर्वासा धाम का भ्रमण किया। दर्शन पूजन किया। दुर्वासा धाम में वृद्धजनों को दर्शन पूजन के साथ भोजन का प्रबंध कराया किया गया था। बुजुर्गो ने स्वादिष्ट व्यंजन किये। तत्पश्चात उन्हें टोपी ,जूता ,मोजा , स्कार्फ आदि का वितरण किया गया। धार्मिक भ्रमण, दर्शन – पूजन स्वादिष्ट भोजन, ठंड में जूता,मोजा,टोपी व स्कार्फ आदि पाकर उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। उनके खुशी के ठिकाना न रहा। उनके हाथ आशिर्वाद के लिए उठ गये। जिलाधिकारी के इस नेक कार्य की लोग प्रसंशा कर रहे हैं।इस दौरान आकांक्षा समिति के सदस्य नूपुर गुप्ता, संध्या गुप्ता, संगीता , उप जिलाधिकारी निजामाबाद संत रंजन, तहसीलदार , राजस्व निरीक्षक, लेखपाल आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button