डॉ. हीरा लाल बने राष्ट्रसेवा के प्रतीक, अनिल मिश्रा ने बताया ‘सच्चा नायक
आईएएस डॉ. हीरा लाल की कार्यशैली की सराहना, दादा साहब फाल्के ट्रस्ट और राज्यपाल ने की प्रशंसा

लखनऊ।दादा साहब फाल्के ट्रस्ट के मैनेजिंग डायरेक्टर अनिल मिश्रा ने उत्तर प्रदेश के तेजतर्रार आईएएस अधिकारी डॉ. हीरा लाल की जमकर प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि डॉ. हीरा लाल जी वास्तव में राष्ट्र के सच्चे नायक हैं, जिनकी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और देशसेवा के प्रति समर्पण उन्हें एक आदर्श प्रशासक बनाता है।अनिल मिश्रा ने कहा कि जनकल्याण और राष्ट्रनिर्माण के लिए डॉ. हीरा लाल का निरंतर और समर्पित प्रयास समाज के हर वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी कार्यशैली और सशक्त व्यक्तित्व प्रशासन में पारदर्शिता, संवेदनशीलता और सेवा-भाव का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है।उन्होंने आगे कहा कि डॉ. हीरा लाल न केवल एक कुशल और कर्मठ अधिकारी हैं, बल्कि देश का गौरव भी हैं। उनका जीवन और कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होंगे।
, 23 मार्च 2022 को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने आई.ए.एस. अधिकारी डॉ. हीरा लाल की पुस्तक ‘Dynamic डी.एम.’ के प्रकाशन पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने पत्र के माध्यम से डॉ. हीरा लाल को बधाई देते हुए कहा कि पुस्तक में उनके प्रशासनिक अनुभवों का सार है, जो अधिकारियों और प्रशासनिक सेवा में आने वाले युवाओं के लिए उपयोगी होगा। राज्यपाल ने उनकी कर्मठता और उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना करते हुए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।



