गाजीपुर:प्रोटोकाल तोड़कर अपनो से मिलने पहुंचें एल जी मनोज सिन्हा मौजुद लोगों की आंखे हुई नम

रिपोर्ट: सुरेश चंद पांडे

गाज़ीपुर बिरनो एक बार सबको अपनी यादों से आकर्षित कर गए मनोज सिन्हा बता दें कि जम्मू कश्मीर का उपराज्यपाल बनने के बाद भी मनोज सिन्हा गाजीपुर में अपने लोगों से मिलने जुलने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं एल जी मनोज सिन्हा अपने इस दो दिवसीय जनपद दौरे के दूसरे दिन व्यक्तिगत समबन्धो के प्रति पुरी तरह से समर्पित दिखे प्रोटोकाल तोड़कर बिरनो थाना क्षेत्र के भड़सर निवासी भाजपा के पुराने कार्यकर्ता शोभनाथ चौरसिया 59 वर्ष के आज सोमवार की सुबह में हुए आकस्मिक निधन पर उनके घर पहुंच कर पार्टी का झंडा देकर शोक व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि दी। और कहा की सोभनाथ जी का जाना पार्टी के लिएअपूर्ण क्षति है पार्टी उनके परिवार के साथ हमेशा सुख-दुख में साथ खड़ी रहेगी। वह सिर्फ राजनीति में नहीं बल्कि मेरे अच्छे मित्रो में से एक और पार्टी के सच्चे और ईमानदार सारथी थे इसी क्रम में एलजी मनोज सिन्हा चक कपिल निवासी पूर्व छात्र नेता निमेष पांडे के पिता जयप्रकाश पांडे की 63 वर्ष की आयु में इलाज के दौरान निधन हो जाने पर शोक संवेदना व्यक्त करने उनके घर पहुंचे इस दौरान चक कपिल गांव के ही अपने मित्र अशोक मिश्रा के घर भी हाल चाल पूछने पहुंचें। इस मौके पर लोगों में उन्हें देखने की उत्सुकता और दुख की घड़ी में अपने पुराने साथियों से मिलने की सभ्यता से मौजूद सभी लोग भाव विभोर हो गए। और वह अपने निर्धारित कार्यक्रम के लिए प्रस्थान कर गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button