अमरावती:अचलपुर में सफल रहा दो दिवसीय अहलेसुन्नत वल जमात का इज्तेमा 23,24 December 2023

26 व सालाना अहले सुन्न वल जमात इज्तेमा का समापन
अचलपुर संवाददाता सैयद गनी
अचलपुर जिला अमरावती महाराष्ट्र,
(अचलपुर)
अचलपुर शहर वादी ए गुलजार चौधरी मैदान स्थित अहले सुन्नत वल जमात द्वारा दो दिवसीय GV सुन्नी भरा इज्तेमा कमियाब रहा पहले दिन 23 तारिख को महिलाओं का इज्तेमा 12बजे चालू हुआ जिसमे मुबल्लिका नागपुर उल्फत बेगम व सैय्यदा नसरीन भूसावाल इन्होने माशरे में मोबाइल का गलत प्रयोग के बारे में जानकारी दी इसराइल के चीजों का विरोध करते हुए औरतों में बढ़ती बेहयाई जिसपर उन्होने तकरीर की इस समय 20 हज़ार से 25हज़ार महिलाओं ने शिरकत की मगरीब के बाद 6बजे मर्दों का इज्तेमा चालू हुआ जिसमे अल्लामा मौलाना अमीर रजा चतुर्वेदी ने बयान किया रात अल्लामा मोलना गुलाम सैय्यद अशरफि अहमदाबाद गुजरात दूसरे दिन मदरिस मकतब और स्कूली बच्चों का ईनामी तकरीर मुकाबला हुआ जिसमे दो ग्रुप बनाएं गाए थे 11से 13साल के बच्चो को सिरातुन नबी पर तकरीर करनी थी जबकि 14 से 16साल के उम्र का रहा जिनका उनवान था इस्लाम रहाए निजात इस कार्यक्रम में करीब अचलपुर परतवाड़ा 48 बच्चो ने हिस्सा लिया हर ग्रुप भी पहले दूसरे तीसरे इनाम से बच्चो को नवाजा गया 24 दिसंबर को रात अल्लामा मौलाना उबैदुल्लाह आज़मी साहब पूर्व सांसद इनका बयान हुआ जिन्होंने इस्लाम धर्म के संबंध में मुसलमान को किस तरह जिंदगी गुजारना है इस पर बात करते हुए कहा कि अल्लाह ने मुसलमान को किस तरह से जिंदगी गुजारना है यह कुरान शरीफ में कहां है ज्यादा से ज्यादा कुरान शरीफ की तिलावत करें इबादत करें और अपने नबी करीम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के नक्शे कदम पर चले तो हमें जन्नत मिलेगी वहीं उन्होंने कहा कि इंसानियत के लिए हमें और भी कुछ काम करने हैं आज मुसलमान खासकर युवा दिन से दूर होते जा रहे हैं जिन्हें दिन की हर बात को अपनी जिंदगी में उतरने की जरूरत है तभी बेहतर समाज बनेगा इसी के साथ दुनिया और आखिरत में भी कामयाबी मिलेगी रात 10:00 बजे के करीब इस्तेमा में दुआ की गई इस समय हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे इस दौरान काजी शहर गयासुद्दीन साहब, खातिंब शहर एजाज हुसैन, काजी शाजी, काज़ी हाफिज कैफ,काजी कश्फी, काज़ी गाज़ी, जमील सर ,मो खालिक, इरशाद अहमद, पत्रकार फिरोज़ खान सैयद गनी पत्रकार, मतीन भाई कादिर भाई, मो अजहरुद्दीन मतीन बाबू हाफिज अकबर, हाफिज अदनान , अजीज ख़ान, कदीर पहेलवान,मो अमीन अब्दुल वाहिद, रजाकार नौजवान युवक , अचलपुर नगर पालिका प्रशासन का सहयोग उसी के साथ अचलपुर पोलिस प्रशासन का भारी मात्रा में प्रतिसात सहयोग मिला,,अन्ना शहर के समस्त सामाजिक कार्यकर्ता वह गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में पस्थितथे




