Gazipur Gazipur News : विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यों का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, कार्मिकों को दिए आवश्यक निर्देश :नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास, 32 हजार रुपये का जुर्माना
Ghazipur News: District Magistrate conducts surprise inspection of special intensive revision works, gives necessary instructions to personnel
Gazipur News :
गाजीपुर, 18 दिसम्बर 2025।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के अंतर्गत चल रहे कार्यों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विधान सभा सदर के लिए जिला पंचायत सभागार तथा विधान सभा जंगीपुर के लिए विकास भवन सभागार में संचालित कार्यों की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि माननीय भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की कार्यवाही जारी है। इसके अंतर्गत आयोग द्वारा चिन्हित विभिन्न प्रकार की विसंगतियों जैसे जेंडर मिसमैच, आयु अंतर, डुप्लीकेट प्रविष्टियां तथा मृतक मतदाताओं के नामों के सत्यापन एवं पुनः सत्यापन (री-वेरिफिकेशन) का कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि नो-मैपिंग वाले डाटा को वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मैप करने का कार्य भी प्रगति पर है। जिलाधिकारी ने सभी कार्यों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि जो कार्य अभी शेष हैं, उन्हें शीघ्र संपादित किया जाए।
इस अवसर पर उन्होंने बीएलओ एवं सुपरवाइजरों से संवाद कर उन्हें निर्देशित किया कि पाई गई सभी विसंगतियों का त्वरित एवं सटीक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने इस कार्य में लगे सभी कार्मिकों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका आभार भी व्यक्त किया।



