जबलपुर: दुकान-गोदाम तोड़कर लूट का आरोप, पीड़ित परिवार पहुंचा एसपी ऑफिस

किराए की दुकानों पर कब्जे की कोशिश, पीड़ित ने की सख्त कार्रवाई की मांग

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

जबलपुर। मिलौनीगंज मसूराबाद गोहलपुर निवासी छोटे मंसूरी परिवार सहित एसपी ऑफिस पहुंचे और कुछ युवकों के द्वारा उनकी दुकान और गोदाम को अवैध तरीके से तोड़कर सामान लूटने की शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित छोटे मंसूरी ने बताया कि उन्होंने कुदवारी में अपनी चार दुकानों को किराए से दिया है दुकान के साथ गोदाम भी है जिसमें वेल्डिंग का कार्य होता है पिछले एक माह से सोहेल फैजल आमिर पहलवान और फैज़ खान सहित उनके कई साथी उन्हें और उनके किराएदारों पर दबाव बनाकर प्लाट खाली करने की धमकी दे रहे हैं। 18 दिसंबर को भी ये लोग दुकानों और गोदाम को जेसीबी से तोड़कर इनमें रखा सामान लूट कर ले। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। पीड़ित का आरोप है कि यह सभी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और उनकी दुकान और गोदाम पर कब्जा करना चाहते हैं। पीड़ित ने सभी आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वही न्यान न मिलने पर परिवार ने आत्महत्या की चेतावनी दी है।

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button