Mau news:बी०एस०एस० परशुराम सेना के पवन उपाध्याय बने जिला मीडिया प्रभारी
Mau today news
मऊ। घोसी। बी०एस० परशुराम सेना (ब्राम्हण स्वयंसेवक संघ) की जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए संगठन ने पवन उपाध्याय को जिला मीडिया प्रभारी के पद पर मनोनीत किया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्राम्हण शिरोमणि श्रीनाथ पाण्डेय के मार्गदर्शन एवं प्रदेश अध्यक्ष पं. अजीत कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में की गई। प्रदेश अध्यक्ष पंडित अजीत कुमार पांडेय ने कहा कि पवन उपाध्याय ब्राम्हण समाज के हितों के लिए सदैव समर्पित रहकर कार्य करेंगे तथा बी०एस०एस० परशुराम सेना को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। संगठन ने आशा व्यक्त की कि वे मीडिया के माध्यम से संगठन की विचारधारा, गतिविधियों और समाजहित के कार्यों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाएंगे।
प्रदेश अध्यक्ष पं. अजीत कुमार पाण्डेय ने पवन उपाध्याय को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन के विस्तार एवं मजबूती के लिए सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और परिश्रम से कार्य करें।
नवनियुक्त जिला मीडिया प्रभारी पवन उपाध्याय ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सौंपे गए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ करेंगे तथा ब्राम्हण समाज को संगठित कर संगठन की विचारधारा को आगे बढ़ाएंगे।
जिलामीडिया प्रभारी बनाए जाने पर ज्ञानेश शुक्ला, चंदन उपाध्याय ,सत्य प्रकाश दुबे ,पंकज त्रिपाठी ,विनीत पांडेय ,सहित अन्य लोगों ने मिठाई खिलाकर बधाई दिया।



