Deoria news, पीके के अधूरे पुल का निर्माण न होने से ग्रामीणों में आक्रोश

पीपे के अधुरे पुल, का निर्माण न होने से ग्रामीणों में आक्रोश।

देवरिया।

देवरिया और और मऊ जनपद को जोड़ने वाले पीपे के पुल का निर्माण, आज भी अधर में लटका हुआ है जिसको लेकर परसिया देवार धरमपुर
देवार क्षेत्र के लोगों, में आक्रोश व्याप्त है देवार वासीयों का कहना है कि हम लोगों को आने-जाने के लिए 16 दिसंबर से सरयू नदी पर पीपा पुल बांधने का कार्य प्रारंभ हुआ लेकिन 18 दिन बीत जाने के बाद भी निर्माण कार्य आज भी अधूरा पड़ा हुआ है जिससे राहगीर परेशान है।
ग्राम प्रधान ओमप्रकाश यादव ने बताया कि गाव एवं अन्य जनपदों से सैकड़ो लोग नाव की सहायता से बरहज बाजार करने जाते हैं लेकिन भयानक ठंडी की वजह से नव का संचालन देर सुबह से शुरू होता है और दोपहर बाद बंद कर दिया जाता है जिससे लोगों को अपने घर आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है सूचना के बाद लोक निर्माण विभाग की तरफ से पुल बांधने का कार्य शुरू किया गया ।
छोटेलाल भारती, विजय कुमार शिव नारायण ने कहा कि हम सभी को पशुओं को चारा एवं दैनिक कार्यों के लिए प्रतिदिन बाजार आना पड़ता है लेकिन इन दोनों ठंडी तेज होने से नाव का संचालन देर सुबह से हो रही है जिससे हम सभी का प्रतिदिन हजारों का नुकसान हो रहा है शासन के तरफ से पीपा पुल लगने का कार्य शुरू किया गया लेकिन पुल अधूरा होने के कारण आवागमन नहीं हो पा रहा है ।
पूछे जाने पर लोक निर्माण विभाग के और अभियंता अखिलेश राम ने बताया कि सरयू नदी में अब तक 26 पीपा बांधा गया है पाट लंबा होने के कारण यह कहना संभव नहीं है कि आवा गमन कब से चालू हो पाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button