MauNews:एसडीएम अशोककुमारसिंह ने भूमिविवाद के वाद के तीन गांवों में स्थलीय निरीक्षण कर भौतिक स्थिति जानी
घोसी। मऊ। एसडीएम अशोककुमारसिंह ने सोमवार को तहसील क्षेत्र के तीन गांवों में जाकर चल रहे वाद के मुकदमों की स्थिति की जानकारी प्राप्त किया।
एसडीएम अशोककुमारसिंह राजस्व टीम के साथ क्षेत्र के नदवासराय गांव पहुंच कर राजस्व अभिलेखों में मतलूबुरहमान के नाम छूटने के वाद में वस्तु स्थिति की जानकारी प्राप्त करते हुए लोगों से भी जानकारी प्राप्त किया। इसी तरह से धरौली गांव पहुंच कर सूर्यदत्त के द्वारा दायर धारा 24के वाद में सम्बन्धित भूमि का भौतिक निरीक्षण करने के साथ सभी पक्ष से जानकारी प्राप्त किया। इसके बाद बहादुरपुर गांव पहुंच कर गोरखचौहान के भूमि विवाद के वाद में सम्बन्धित भूमि पर पहुंच कर दोनों पक्ष से जानकारी प्राप्त करते हुए भौतिक निरीक्षण किया।
इस सम्बन्ध में एसडीएम अशोककुमारसिंह ने बताया कि सम्बन्धित वादों में मौके पर जाकर सम्बन्धित पक्षों से जानकारी लेने के साथ भौतिक निरीक्षण करने से वाद के निस्तारण में सहायता मिलेगी।
इस अवसर पर आरआरके सुधाकर के साथ सम्बन्धित लेखपाल उपस्थित रहे।



