Deoria news, युवा जोश संगठन द्वारा निशुल्क प्रतिभा खोज एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

युवा जोश संगठन द्वारा निशुल्क ‘प्रतिभा की खोज’ सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

देवरिया।
युवा जोश संगठन के तत्वावधान में ‘प्रतिभा की खोज’ शीर्षक से निशुल्क सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का भव्य एवं अनुशासित आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में देवरिया जनपद के सरकारी एवं निजी विद्यालयों के लगभग 450 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और अपनी बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के संरक्षक श्री सुजीत पांडेय (अध्यापक, पटना घाट) की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रतियोगिता के दौरान मईल थाना के, कमलेश यादव उप निरीक्षक साथ पंकज गोड़, संतोष यादव , एवं महिला पुलिसकर्मी उपासना मिश्रा, किरन चौहान, ज्योति अग्रहरि मौके पर मौजूद रहे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
इस अवसर पर युवा जोश संगठन के संस्थापक अध्यक्ष श्री अमित पांडेय, जिला अध्यक्ष श्री अर्जुन दूबे, देवरिया सदर अध्यक्ष श्री यथार्थ प्रताप सिंह, स्वतंत्र प्रभारी बरहज विधानसभा श्री अनमोल मिश्रा, उपाध्यक्ष बरहज तहसील श्री विकास सिंह, मुख्य प्रभारी बरहज श्री विकास कुशवाहा उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त आकाश पांडेय, राहुल पांडेय, संजय पांडेय (संरक्षक, युवा जोश), चंद्र भूषण पांडेय, श्री राम कवल पांडेय, हरिशंकर पांडेय, महामंत्री, तथा मुख्य सोशल मीडिया प्रभारी श्री राजेश कुमार गौतम सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद रहे।
वक्ताओं ने कहा कि युवा जोश संगठन का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के विद्यार्थियों में शैक्षणिक जागरूकता, आत्मविश्वास एवं प्रतिस्पर्धात्मक सोच को बढ़ावा देना है। भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया जाता रहेगा।
कार्यक्रम के अंत में सभी सम्मानित अतिथियों, शिक्षकों एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों का संगठन की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button