Deoria news, बरहज पुलिस ने किया दुष्कर्म वापस को एक्ट का वाछितआरोपी गिरफ्तार
बरहज पुलिस ने किया दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार।
देवरिया
देवरिया। जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संजीव सुमन द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बरहज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी बरहज श्री राजेश चतुर्वेदी के प्रभावी पर्यवेक्षण में बरहज पुलिस ने दुष्कर्म से जुड़े गंभीर प्रकरण में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
थाना बरहज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 337/25, धारा 64(1) बीएनएस तथा 5(एल)/6 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत दर्ज मामले में नामजद अभियुक्त निवासी थाना क्षेत्र बरहज, जनपद देवरिया को दिनांक 29 दिसंबर 2025 को मुखबिर की सूचना पर मौना गढ़वा स्थित राम जानकी मार्ग से जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस द्वारा नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।



