Mau news:विकास पुरुष एवं केंद्रीमंत्री रहे स्व कल्पनाथ राय की जयंती पर वृद्धजनों के बीच पहुंचेंगे कांग्रेसजन

मऊ। घोसी । विकास पुरुष स्व. कल्पनाथ राय की जयंती को इस वर्ष कांग्रेस जनों ने सेवा दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया। इसके बाबत बुधवार को शहर के बकवल स्थित उनके कैंप कार्यालय पर बैठक कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्य वैष्णवी राय ने बताया कि कार्यक्रम आगामी चार जनवरी को जयंती उत्सव का शुभारंभ उनके आवास से किया जाएगा। यहां कार्यकर्ता एकत्रित होकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करने के पश्चात जिला चिकित्सालय, कोपागंज, सेमरी जमालपुर, पतिला, श्रीमती रामरती देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ललितपुर लुढ़ही में स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया जाएगा। इसके उपरांत मुहम्मदाबाद गोहना स्थित वृद्धाश्रम में पहुंच कर वहां के बुजुर्गों को भोजन कराया जाएगा तथा उन्हें जरूरत का सामन प्रदान किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने उस क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी तथा कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने का आह्वान किया। कहा कि स्व. कल्पनाथ राय सबके थे और इस जिले का प्रत्येक व्यक्ति उनका है। इस लिए कार्यकर्ताओं के साथ ही आम जन को भी यहां पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने का आग्रह किया। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व उपाध्यक्ष डा. सुधा राय ने कहा कि स्व. कल्पनाथ राय की याद को बनाए रखने का आह्वान किया। इस दौरान डा. योगेंद्र ओझा, ब्रहानंद पांडेय, मनोज सिंह,इंतेयाज, उदयप्रताप राय, नसीम बेलाली, हंसनाथ तिवारी, प्रहलाद राय, प्रेमचंद राय, नजीर अहमद, सुरेश चंद्र राय, त्रिभुवन भारती आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button