Deoria news, न्यू स्टार क्लब का परिवार बना चैंपियन

GPL 2.0 गड़ौना प्रीमियर लीग 2025- 26 : न्यू स्टार क्लब कपरवार बना चैंपियन, फाइनल में बंजारी क्लब को 10 विकेट से रौंदा।
देवरिया।
गड़ौना स्थानीय खेल प्रेमियों के लिए उत्साह और रोमांच का केंद्र बना गड़ौना प्रीमियर लीग 2.0′ (GPL 2.0) का भव्य समापन हो गया। ब्लू कैप्स क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित इस टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में न्यू स्टार क्लब कपरवार ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए मां बंजारी क्लब बंगरौली को 10 विकेट से करारी शिकस्त देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
फाइनल मुकाबले में मां बंजारी क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 100 रन एक सम्मानजनक स्कोर बनाने की कोशिश की, लेकिन कपरवार के गेंदबाजों के आगे उनकी एक न चली। जवाब में उतरी न्यू स्टार क्लब कपरवार की टीम ने बिना कोई विकेट खोए लक्ष्य हासिल कर लिया और कप्तान अब्दुल ने अपनी टीम के साथ फाइनल ट्राफी पर कब्जा किया ..
मैन ऑफ द मैच: स्टार खिलाड़ी राजन बाबा ने मात्र 17 गेंदों पर धुआंधार 51 रन (नाबाद) बनाए और एक विकेट भी चटकाया।
* मैन ऑफ द सीरीज: पूरे टूर्नामेंट में निरंतर शानदार प्रदर्शन के लिए अभिषेक (सिंपू) को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
बेस्ट बैट्समैन: सलेमपुर के आयुष को उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए ‘बेस्ट बैट्समैन’ के खिताब से नवाजा गया।
अतिथियों ने बढ़ाया उत्साह
टूर्नामेंट के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख श्री संदीप सिंह जी एवं श्री धनंजय मणि त्रिपाठी जी उपस्थित रहे । उन्होंने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार वितरित किए और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ग्रामीण स्तर पर ऐसे आयोजन प्रतिभाओं को निखारने का काम करते हैं।
आयोजक ‘DK’ का विजन: युवाओं को मिले अंतरराष्ट्रीय पहचान
इस सफल आयोजन का नेतृत्व दिलीप यादव (DK) ने किया, जिन्हें उनके बड़े भाई हेमंत यादव (बबलू भईया) का मार्गदर्शन प्राप्त रहा। आयोजन समिति में अंगद यादव, सतीश ,प्रियेश, अंगद जूनियर , शिवम पांडे भाजपा युवा नेता , विजय गुप्ता , अंशु, भोला, शिवम, सीपू, शुभम, कमलेश और सन्नी यादव , श्रीराम यादव, दिनेश यादव , ऋषिकेश यादव का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button