Deoria news, 10 फरवरी से मारुति नंदन यज्ञ तैयारी जोरों पर
10 फरवरी से मारुतिनंदन यज्ञ, तैयारियों जोरो पर
देवरिया
भलुअनी ब्लॉक अंतर्गत शेरवा बभनौली ग्राम सभा स्थित प्राचीन महाकालेश्वर शिव मंदिर प्रांगण में आगामी 10 फरवरी 2026 से भव्य मारुतिनंदन यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। यज्ञ की तैयारियों और स्थल के विश्लेषण के लिए अयोध्या से पधारे संत महामंडलेश्वर श्री राम प्रकाश जी खड़ेसरी महाराज के कृपापात्र शिष्य यज्ञ स्थल पर पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने उनका फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया।इस अवसर पर संतों द्वारा यज्ञ स्थल का गहन निरीक्षण किया गया तथा यज्ञ आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के उपरांत मंदिर परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जो यज्ञ प्रारंभ की औपचारिक घोषणा के रूप में संपन्न हुआ। संतों ने कहा कि मारुतिनंदन यज्ञ से क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होगा और सामाजिक समरसता को बल मिलेगा।यज्ञ आयोजन को लेकर ग्रामवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन की तैयारियों में ग्राम सभा के डॉ. अरुण पटेल, समाजसेवी रामजी चौरसिया, गणेश पटेल, राकेश पटेल, शंकरेश यादव, बबलू यादव, नेबू चौहान,कैलाश चौहान, अनंत यादव, काजू पटेल, जगन्नाथ चौरसिया, संत कुमार चौरसिया, राजकिशोर चौरसिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।महाकालेश्वर शिव मंदिर के पुजारी नित्यानंद तिवारी ने बताया कि यज्ञ के दौरान धार्मिक अनुष्ठान, हवन-पूजन और प्रवचन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें आसपास के गांवों से भी श्रद्धालु भाग लेंगे।कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा। ग्रामीणों ने यज्ञ के सफल आयोजन के लिए एकजुट होकर सहयोग करने का संकल्प लिया।



