जौनपुर:नीलेश यादव बने समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष
रिपोर्ट-शमीम
जौनपुर।जंघई : समाजवादी पार्टी के युवा कार्यकर्ता रामपुर खुर्द निवासी नीलेश यादव को समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ मछलीशहर विधानसभा का उपाध्यक्ष बनाया गया, जिलाध्यक्ष द्वारा नीलेश यादव के मनोयन का पत्र दिया गया , बतादें की समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व् प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के निर्देश पर समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप ने रामपुर खुर्द निवासी नीलेश यादव पुत्र राजेंद्र प्रसाद यादव को मछलीशहर विधानसभा का उपाध्यक्ष मनोनीत किया, जिलाध्यक्ष श्याम नारायण बिन्द, प्रदेश सचिव योगेंद्र यादव द्वारा उनके आवास पर पहुंचकर मनोनय पत्र सौपा गया !
इस अवसर पर विशाल यादव (वरिष्ठ सपा नेता), अरुण यादव (वरिष्ठ सपा नेता इलाहाबाद), राघवेंद्र यादव (राष्ट्रीय महासचिव समाजवादी लोहिया वाहिनी), रामचंद्र यादव(बड़े बाबू उत्तर रेलवे), लाल यादव (उत्तर रेलवे), नितिन यादव सैफयी, प्रकाश यादव , अशोक यादव बाबा ने ख़ुशी ब्यक्त कर युवा नेता नीलेश यादव को बधाई दी !