Azamgarh news:थाने पर नहीं हुई कार्रवाई पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार 

थाने पर नहीं हुई कार्रवाई पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार

 

 

 

आजमगढ़। थाना कन्धरापुर क्षेत्र गांव बस्तीउगर पट्टी निवासी ईश्वर शरण मिश्रा पुत्र दयाशंकर मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार। पीड़ित ईश्वर शरण मिश्रा ने बताया रानीकी सराय थाना क्षेत्र कयामपुर क्षेत्र राम सिंगर पुत्र उदय राज की जमीन एग्रीमेंट कराकर खरीदी गई थी। बगल के विपक्षी बृजभूषण पुत्र रामदेव सिंह व अच्छे पुत्र पिन्टू सिह द्वारा दिनांक 25/12/2025 , 12 बजे दिन में चार गाड़ीयों से दर्जनों की संख्या असलहे के साथ हमारे खाली जमीन जबरदस्ती गेट दरवाजा लगवाने लगे । जब मौके पर मैं पहुंचा तो लोगों द्वारा जान से मारने की और गाली गलौज देने की धमकी देने लगे विपक्षी बृजभूषण सिंह द्वारा कहा गया कि मेरी जमीन है अगर दोबारा दिखाई दिए तो जान से मार दूंगा। पीड़िता ईश्वर शरण मिश्रा ने इसकी सूचना तहरीर थाना रानीकी सराय पुलिस को दी लेकिन पुलिस द्वारा विपक्षी के ऊपर कोई कार्रवाई नहीं किया गया पीड़ित में पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कर कर दोषियों के ऊपर कारवाई की मांग की है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button