Gazipur News :सम्पूर्ण समाधान दिवस में 279 शिकायतें प्राप्त, 25 का मौके पर निस्तारण-डीएम ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश

Gazipur today news

Gazipur News :सम्पूर्ण समाधान दिवस में 279 शिकायतें प्राप्त, 25 का मौके पर निस्तारण — डीएम ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश

गाजीपुर, 05 जनवरी।
जन समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से तृतीय शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील कासिमाबाद में जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा की उपस्थिति में तहसील सभागार में सम्पन्न हुआ।
कासिमाबाद तहसील में कुल 58 शिकायतें/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 05 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। वहीं जनपद की सातों तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 279 शिकायतें/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 25 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
तहसीलवार प्राप्त शिकायतों का विवरण इस प्रकार रहा—
तहसील सदर में 53 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 01 का निस्तारण किया गया। तहसील मुहम्मदाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 43 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 07 का मौके पर निस्तारण हुआ। तहसील जमानियां में 40 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 04 का निस्तारण किया गया। तहसील जखनियां में 43 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 03 का मौके पर निस्तारण हुआ। तहसील सैदपुर में 15 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 02 का निस्तारण किया गया। वहीं तहसील सेवराई में तहसीलदार की अध्यक्षता में 27 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 03 का मौके पर निस्तारण किया गया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने आम जनमानस की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना और कुछ मामलों का तत्काल निस्तारण कराया। शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जमीनी एवं आपसी विवादों के मामलों में आपसी समन्वय स्थापित कर प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही तहसील के समस्त लेखपालों को निर्देश दिए कि शिकायतकर्ताओं की छोटी-छोटी समस्याओं, जिनका तत्काल समाधान संभव है, उनके लिए किसी को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, उपजिलाधिकारी कासिमाबाद, तहसीलदार कासिमाबाद, क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button