Gazipur News : सिविल बार एसोसिएशन गाजीपुर चुनाव: राजेंद्र विक्रम सिंह अध्यक्ष व अंजनी कुमार ठाकुर महासचिव निर्वाचित

Civil Bar Association Ghazipur Election: Rajendra Vikram Singh elected President and Anjani Kumar Thakur elected General Secretary

Gazipur News : सिविल बार एसोसिएशन गाजीपुर चुनाव: राजेंद्र विक्रम सिंह अध्यक्ष व अंजनी कुमार ठाकुर महासचिव निर्वाचित
गाजीपुर।
सिविल बार एसोसिएशन गाजीपुर के चर्चित चुनाव में राजेंद्र विक्रम सिंह अध्यक्ष तथा अंजनी कुमार ठाकुर महासचिव पद पर निर्वाचित हुए हैं। सोमवार को अध्यक्ष एवं महासचिव पद के लिए मतदान संपन्न हुआ, जिसके बाद मतगणना की गई।
अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में राजेंद्र विक्रम सिंह को कुल 515 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वियों में सुरेश चंद्र श्रीवास्तव को 111 मत, आनंद शंकर सिंह कुशवाहा को 197 मत तथा बालमित्र केशरी को 79 मत मिले। राजेंद्र विक्रम सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आनंद शंकर सिंह कुशवाहा को 397 मतों के भारी अंतर से पराजित किया।
महासचिव पद के चुनाव में अंजनी कुमार ठाकुर को 282 मत प्राप्त हुए। अन्य प्रत्याशियों में मुन्‍ना लाल को 161 मत, रामविलास सिंह यादव को 170 मत, शादाब अहमद को 120 मत, शौरभ कुमार पांडेय को 126 मत तथा समता बिंद को 45 मत मिले। इस दौरान 1 मत अवैध पाया गया।
इसके पूर्व सिविल बार एसोसिएशन के अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर संदीप कुमार वर्मा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर समरेंद्र सिंह, सह सचिव (प्रशासन) पद पर अभिमन्यु उपाध्याय, सह सचिव (पुस्तकालय) पद पर अजय सिन्हा तथा कोषाध्यक्ष पद पर अजय विक्रम सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए।
वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के रूप में दिनेश कुमार श्रीवास्तव, लालमुनी सिंह, मुनींद्र श्रीवास्तव, राजकुमार राय, राजेश प्रताप सिंह, संजय कुशवाहा, देवी प्रसाद राय, राघवेंद्र साहू, राजीव कुमार एवं साइना तैय्यब को मनोनीत किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button