Azamgarh news:किशोरी को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
आजमगढ़:फूलपुर कोतवाली पुलिस में किशोरी को भगाने वाले आरोपी को गिरफ्तार का जेल भेज दिया। जानकारी के मुताबिक 29.07.2023 को मुकदमा वादिनी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया था कि मेरी पुत्री को अज्ञात व्यक्ति बहला फूसलाकर भगा ले गया है। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 320/23 धारा 363/366 भादवि0 अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 गौतम कुमार सरोज द्वारा की जा रही है। विवेचना मुकदमा उपरोक्त मे राजन पुत्र बलिहारी ग्राम बागबहार थाना पवई जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 24 का नाम प्रकाश में आया।शुक्रवार को उ0नि0 गौतम कुमार सरोज मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त मे प्राकश मे आये अभियुक्त राजन पुत्र बलिहारी ग्राम बागबहार थाना पवई जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 24 को बिलारमऊ चौराहा से समय रात्रि लगभग 20.15 बजे गिरफ्तार कर अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।