पर्यावरण संरक्षण और मानव सेवा के प्रतीक बने शशि शर्मा

स्वच्छ जल मिशन को मिली नई दिशा, केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल ने सराही अत्याधुनिक तकनीक

भारत में स्वच्छ जल, वर्षा जल संरक्षण, नाला-पोखरा शुद्धिकरण एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण और दूरदर्शी पहल के तहत EMS WATER TECHNOLOGY S.R.L. और TEE SHOT TECHNOLOGY PVT. LTD. के बीच मोबाइल वॉटर प्यूरिफिकेशन प्लांट को लेकर मार्केटिंग एवं तकनीकी सहयोग की शुरुआत की गई है। यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण बल्कि मानव कल्याण की दिशा में एक मील का पत्थर मानी जा रही है।

 

 

 

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल हुए प्रभावित

 

 

 

इस अवसर पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल को मोबाइल वॉटर प्यूरिफिकेशन प्लांट की प्रेजेंटेशन दी गई। मंत्री श्री पाटिल ने प्लांट की टेक्नोलॉजी, कार्यप्रणाली और इसके व्यापक उपयोग की खुलकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह तकनीक नालों, पोखरों, बरसाती पानी और दूषित जल को स्वच्छ करने में क्रांतिकारी साबित हो सकती है।

केंद्रीय मंत्री ने इस तकनीक पर आगे कार्य करने की इच्छा भी जताई और संकेत दिया कि शीघ्र ही इसका डेमो प्रस्तुत किया जाएगा, जिससे इसे बड़े स्तर पर लागू करने की संभावनाओं को परखा जा सके।

 

 

 

शशि शर्मा की विशेष प्रशंसा

 

 

 

केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल ने इस पहल के लिए शशि शर्मा की विशेष रूप से प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे समर्पित व्यक्तित्व ही देश में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ जल मिशन को नई दिशा देते हैं। शशि शर्मा का योगदान समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और मानव सेवा के उनके संकल्प को दर्शाता है।

 

 

 

स्वच्छ भारत-स्वच्छ जल की ओर एक मजबूत कदम

 

 

EMS WATER TECHNOLOGY S.R.L. और TEE SHOT TECHNOLOGY PVT. LTD. का यह संयुक्त प्रयास प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत और जल संरक्षण अभियान को मजबूती प्रदान करेगा। यह तकनीक ग्रामीण, शहरी, आपदा प्रभावित एवं जल संकटग्रस्त क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभा सकती है।यह पहल निस्संदेह पर्यावरण संरक्षण, तकनीकी नवाचार और मानव कल्याण का उत्कृष्ट उदाहरण है, जो आने वाले समय में भारत को जल आत्मनिर्भरता की दिशा में और आगे ले जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button